Bareilly Crime News: बरेली में पड़ाेसी ने हलवाई को मारी गोली, फैली सनसनी, हालत गंभीर
बरेली में पुराने विवाद के चलते पड़ोसी ने अपने साथी के साथ मिलकर हलवाई को गोली मार दी और फरार हाे गया। घटना के बाद जहां गंभीर रूप से घायल हुए हलवाई को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
बरेली, जागरण संवाददाता। Bareilly Crime News : बरेली के सुभाषनगर में पड़ोसी ने हलवाई को रंजिशन गोली मार दी। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गोली लगने से जहां घायल हलवाई की हालत बिगड़ गई वहीं उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
सुभाष नगर पुलिस के मुताबिक, विजय लाल वीर भट्टी के रहने वाले हैं। रामपुर गार्डन में वह हलवाई का काम करते हैं। उनका पड़ोसी मोंटी व छोटू से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते मोंटी ने साथी संग मिलकर गोली मार दी। वारदात को अंजाम तब दिया गया जब विजय लाल रामपुर गार्डन पर दुकान के लिए निकले थे।
विजय लाल के गोली पेट से छूकर निकली है। उनकी हालत गंभीर है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार है। सुभाषनगर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।