बरेली में खौफनाक वारदात: पत्नी की सिलबट्टे से हत्या, जलती चिता से पुलिस ने निकाला शव; पति हिरासत में
बरेली के मीरगंज में पति ने घरेलू विवाद में पत्नी अंजू की सिलबट्टे से हत्या कर दी। पुलिस ने जलती ...और पढ़ें

एआई इमेज
जागरण संवाददाता, बरेली। मीरगंज क्षेत्र के गहबरा गांव में महिला अंजू की हत्या के बाद स्वजन रामगंगा के किनारे अंतिम संस्कार कर रहे थे। पुलिस ने जलती चिता से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
गहबरा गांव में अंजू का अपने पति से किसी बात को लेकर मंगलवार रात विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद पति जयदेव ने घर में रखे सिलबट्टे से पत्नी के सिर पर वार कर दिया।
गंभीर चोट लगने के बाद अंजू की मौत हो गई। स्वजन महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए रामगंगा नदी के किनारे ले गए। वहां चिता जला दी गई। महिला की हत्या की सूचना मिलते पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार रुकवाया।
पुलिस ने जलती चिता से महिला का शव बाहर निकलवाया और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पति जयदेव को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें- 8वीं पास बना 'फर्जी डॉक्टर': FB और INSTA पर विज्ञापन देकर बेच रहा था नकली दवाएं, बरेली में कॉल सेंटर पर छापा
