कनागत की दावत खाने ससुराल पहुंचा था दामाद, रात में सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर कर दी हत्या
बरेली के अलीगंज स्थित बिहारीपुर गांव में एक दामाद राम रत्न की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। शराब ...और पढ़ें

एआई इमेज
जागरण संवाददाता, बरेली। अलीगंज के गांव बिहारीपुर में मंगलवार देर रात शराब पीकर गाली गलौज का विरोध करने पर एक व्यक्ति की सिर और चेहरा कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।
उझानी, बदायूं निवासी राम रत्न गांव बिहारीपुर स्थित अपनी ससुराल में साले रघुवीर के घर मंगलवार को आए थे। रघुवीर के चचेरे भाई गोवर्धन के यहां कनागत की दावत थी।
इसी दावत में गांव के लोग भी आए हुए थे। जानकारी के मुताबिक रघुवीर की गांव के हरपाल से शराब पीकर गालीगलौज देने को लेकर विवाद हुआ था, इस पर राम रत्न ने भी विरोध किया था। रात में खाना खाने के बाद सभी सो गए।
रघुवीर खेतों में जानवर भगाने के लिए चले गए और राम रत्न बरामदे में अकेले सो रहे थे, तभी रात में हरपाल ने कुल्हाड़ी से उनके सिर और चेहरे पर वार कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस हरपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
