Move to Jagran APP

Bareilly Crime : साली को दहेज में बाइक दी तो पति का जागा दहेज प्रेम, जानिए आगे क्या हुआ

Bareilly Crime आंवला में छह माह पहले प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ससुराली फरार हैं।

By Ravi MishraEdited By: Published: Fri, 25 Jun 2021 06:33 AM (IST)Updated: Fri, 25 Jun 2021 06:33 AM (IST)
Bareilly Crime : साली को दहेज में बाइक दी तो पति का जागा दहेज प्रेम, जानिए आगे क्या हुआ
Bareilly Crime : साली को दहेज में बाइक दी तो पति का जागा दहेज प्रेम,

बरेली, जेएनएन। Bareilly Crime : आंवला में छह माह पहले प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ससुराली फरार हैं।

loksabha election banner

शाहजहांपुर थाना खुदागंज के ग्राम इन्द्रपुर निवासी जयवीर सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री छाया उर्फ पूजा ने गांव मनौना के विष्णु से प्रेम विवाह किया था। विष्णु के सजातीय होने के कारण उन्होंने इसका कोई विरोध नहीं किया बल्कि उन लोगों से विवाह की तैयारियों के लिए समय मांगा, लेकिन वे लोग तैयार नहीं हुए। छह माह पूर्व दोनों का विवाह हो गया। इस बीच उनकी पुत्री उनके यहां आती जाती रही। उसने बताया कि उसके ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे हैं।

21 जून को उन्होंने पुत्री को 25 हजार रुपये देकर विदा किया था। बुधवार रात करीब दो बजे उनके एक रिश्तेदार ने फोन पर बताया कि छाया को उसके ससुरालियों ने मार दिया है। जब वह सुबह छह बजे वहां पहुंचे तो उनकी पुत्री का शव फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव उतारा। पिता ने बेटी के पति पति विष्णु, ससुर उदयवीर सिंह, सास ज्ञान देवी, जेठ नन्हे व जेठानी रीतू के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

साली के विवाह में बाइक देने से जागा विष्णु का दहेज प्रेम

मायके वालों ने बताया कि 19 जून को छाया की छोटी बहन लक्ष्मी का विवाह एटा से हुआ था। इस विवाह में पिता ने बाइक सहित अन्य सामान भी दिया। आरोप है कि बाइक व दहेज को देखकर विष्णु का दहेज प्रेम जाग गया। बताया जाता है उसके बाद उसने भी दहेज को लेकर छाया पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।

दिल्ली में नौकरी करते थे छाया व विष्णु

गांव मनौना का विष्णु व खुदागंज के ग्राम इन्द्रपुर की छाया दिल्ली की फैक्ट्री में काम करते थे। वहीं दोनों एक दूसरे के नजदीक आए। साथ जीने-मरने की कसमें भी खाईं, लेकिन शादी के बाद यह प्यार केवल छह माह तक ही चल पाया।

छाया के ससुरालीजन घर से फरार हैं। जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मनोज कुमार सिंह, कोतवाल आंवला

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.