Move to Jagran APP

Bareilly Crime बच्चों के विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, फायरिंग के साथ पथराव

थाना बारादरी क्षेत्र के जगतपुर पनवड़िया में बच्चों का विवाद जानलेवा हो गया। दो समुदायों के बीच हुए विवाद के दौरान जमकर पथराव हुआ। आरोप है कि एक पक्ष ने फायरिंग भी की।

By Ravi MishraEdited By: Published: Wed, 09 Sep 2020 07:04 AM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2020 07:04 AM (IST)
Bareilly Crime बच्चों के विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, फायरिंग के साथ पथराव
Bareilly Crime बच्चों के विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, फायरिंग के साथ पथराव

बरेली, जेएनएन। थाना बारादरी क्षेत्र के जगतपुर पनवड़िया में बच्चों का विवाद जानलेवा हो गया। दो समुदायों के बीच हुए विवाद के दौरान जमकर पथराव हुआ। आरोप है कि एक पक्ष ने फायरिंग भी की। घटना में एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। एक पक्ष की ओर से तीन नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी गई है।

loksabha election banner

थाना बारादरी के जगतपुर पनवड़िया निवासी हरीशंकर, रीना और रेखा के बच्चे गली में खेल रहे थे। इसी दौरान सामने पड़े मैदान के दूसरी ओर रहने वाले युवक वहां से गुजरे और बच्चों को रस्सी से बांध कर ले जाने लगे। बताया कि वह खेल सभी खेल रहे थे, लेकिन रस्सी से बांधने को लेकर विवाद हो गया। आरोप लगाया कि वह उनके बच्चों को अगवा कर ले जा रहे थे।

इस पर बच्चों के स्वजन शिकायत करने दूसरी ओर गए तो वहां से गाली गलौज और धमकी देकर भगा दिया गया। आरेाप है कि वह लोग जब वापस आ रहे थे तो आरोपितों ने पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। बचाव के लिए इधर से भी पथराव शुरू कर दिया गया। इसी बीच रेखा घायल हो गई। आरोप है कि तमंचे से चलाई गई गोली के छर्रे से वह घायल हुई। इसके बाद अफरा तफरी मच गई।

मामला दो पक्षों के बीच हुए विवाद का होने के चलते क्षेत्र में तनाव हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपित फरार हो गए। मामले में हरीशंकर ने तीन नामद और बीस अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। जुए को लेकर विवाद की भी चर्चा जगतपुर पनवड़ियां में हुए पथराव का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें बताया गया कि जुए को लेकर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग हुई। वीडियो वायरल होते ही पुलिस अलर्ट हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है। 

फायरिंग की बात बिल्कुल गलत है। बच्चों के विवाद के बाद पथराव हुआ है। एक पक्ष की ओर से तहरीर आई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद पीड़ित की ओर से मुकदमा दर्ज किया जाएगा। - शितांशु शर्मा, इंस्पेक्टर, बारादरी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.