विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली: कोर्ट परिसर से फरार 25 हजार का इनामी सचिन एनकाउंटर में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Published: Wed, 28 Oct 2026 12:09 PM (IST)

न्यायालय परिसर से फरार 25 हजार के इनामी बंदी सचिन सिंह ठाकुर को बरेली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बरेली। न्यायालय परिसर से पेशी के दौरान फरार हुए बंदी सचिन सिंह ठाकुर को कोतवाली पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसकी ओर से की गई फायरिंग में एक मुख्य आरक्षी की बाजू को छूकर गोली निकल गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार सचिन सिंह ठाकुर निवासी ठेरा की टाल के पास, बंसी नगला, थाना सुभाषनगर को 21 अक्टूबर को न्यायालय परिसर में पेशी के दौरान फरार हो गया था।

इस मामले में कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उप पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बुधवार तड़के पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सचिन रेलवे स्टेशन के आगे नार्थ कालोनी के पास मौजूद है।

सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तड़के करीब 3:35 बजे एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया, पुलिस ने उसे रुकने को कहा तो वह भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी।

इस दौरान एक गोली मुख्य आरक्षी रवाब मियां की दाहिनी बाजू को छूकर निकल गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें आरोपित के दाहिने पैर में गोली लग गई।

इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सचिन के विरुद्ध पहले से आठ मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस की मांग से सपा में हलचल: बरेली की 4 विधानसभा सीटों पर किया दावा, गठबंधन बनेगी गांठ