विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली कॉलेज में हंगामा: एनरोलमेंट नंबर न मिलने पर भड़के छात्र, प्राचार्य की कुर्सी बाहर निकालकर लिखा 'लापता'

Published: Sat, 24 Oct 2026 07:46 PM (IST)

बरेली कॉलेज में छात्रों ने एनरोलमेंट नंबर न मिलने के कारण परीक्षा फॉर्म भरने में आ रही समस्या को लेकर ...और पढ़ें

प्राचार्य कार्यालय में प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता और छात्र। सौ. छात्र

प्राचार्य कार्यालय में प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता और छात्र। सौ. छात्र

HighLights

  1. बरेली कालेज में कार्यालय से बाहर निकाली प्राचार्य की कुर्सी, नहीं मिले चीफ प्राक्टर

जागरण संवाददाता, बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से इन दिनों परीक्षा फार्म भरवाए जा रहे हैं। इसमें बरेली कालेज के कई विद्यार्थी एनरोलमेंट नंबर नहीं मिलने के कारण आवेदन नहीं कर सके हैं। इससे परेशान होकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में शनिवार को कार्यकर्ता और छात्र प्राचार्य कार्यालय पहुंचे।

जहां काफी देर इंतजार करने के बाद भी कोई नहीं मिला, जिससे नाराज कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य समेत तीन कुर्सियों पर लापता पोस्टर चस्पा कर दिया।

इस दौरान प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्य समझाते रहे, लेकिन आक्रोश कम नहीं हुआ। अंत में कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य की कुर्सी कार्यालय से बाहर निकालकर रख दी और नारेबाजी करने लगे। फोन पर मिले आश्वासन पर वह शांत हुए।

कालेज इकाई अध्यक्ष सत्यम गुर्जर के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एनरोलमेंट नंबर न मिलने के चलते विद्याथी परीक्षा फार्म नहीं भर पा रहे हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि भी नजदीक है।

ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। प्राचार्य कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां कोई उपस्थित नहीं मिला। इसके बाद उप प्राचार्य और चीफ प्राक्टर भी अपने कार्यालय में नहीं मिले। ऐसे में छात्र व कार्यकर्ताओं का पारा चढ़ गया।

उन्होंने एक कागज पर लापता लिखा और प्राचार्य व दो पास में रखीं कुर्सियों पर चस्पा कर दिया। वहीं, नारेबाजी शुरू कर दी, प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य डा. नीरज पाल मलिक ने कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़वाने का भरोसा दिया।

वहीं, उप प्राचार्य प्रो. वंदना शर्मा ने फोन के माध्यम से आश्वासन दिया कि सभी प्रभावित विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म भरवाने की व्यवस्था की जाएगी। अधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन समाप्त किया।

इस दौरान गहमागहमी की स्थिति बनी रही। इस दौरान महानगर सहमंत्री कुनाल मिश्रा, इकाई मंत्री सलोनी यादव, नितिन मिश्रा, हर्ष राजपूत, लक्की शर्मा, अंश गंगवार, अंकिता, विनोद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- मंत्री के पति पप्पू गिरधारी के फरार होते ही बरेली की 800 करोड़ की ओमेक्स टाउनशिप पर मंडराए संकट के बादल