विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली कॉलेज: बिना असाइनमेंट जांचे दिए नंबर, पूर्व छात्रों ने RHEO दफ्तर की नेमप्लेट पर चस्पा किया ज्ञापन

Published: Thu, 15 Oct 2026 05:01 PM (IST)

बरेली कॉलेज में शिक्षकों द्वारा बिना असाइनमेंट जांचे छात्रों को नंबर देने का गंभीर मामला सामने आया है, जिसके बाद ...और पढ़ें

नेमप्लेट के नीचे ज्ञापन चिपकाते छात्र

नेमप्लेट के नीचे ज्ञापन चिपकाते छात्र

HighLights

  1. पूर्व छात्रों ने बरेली कॉलेज के प्राचार्य को भी सौंपा ज्ञापन

जागरण संवाददाता, बरेली। बरेली कालेज के गणित विभाग में बिना असाइनमेंट जांचे छात्रों को नंबर देने का गंभीर मामला सामने आया है। शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है, लेकिन पूर्व छात्रों का मानना है कि यह कार्रवाई काफी नहीं है।

शिक्षकों को तुरंत बर्खास्त करने किया जाए, ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा गया। वहीं, कार्यालय में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी नहीं मिलने पर दीवार पर नेमप्लेट के नीचे मांगपत्र चस्पा कर दिया गया।

रजत मिश्रा, अनुज, केशव शंखधर, श्रेयांश वाजपेयी आदि ने कहा कि जब शिक्षक जाते हैं तो उच्च शिक्षा अधिकारी मिलते हैं लेकिन अभिभावक और छात्र से मिलने के लिए उनके पास समय नहीं है।

यह मामला केवल कुछ विद्यार्थियों तक सीमित नहीं है, बल्कि लगभग 1000 छात्र-छात्राओं के भविष्य से जुड़ा हुआ है। बिना कापियां या असाइनमेंट जांचे नंबर देने की यह लापरवाही न केवल शैक्षणिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

बल्कि कालेज की कार्यप्रणाली और साख पर भी प्रश्नचिह्न लगाती है। छात्रों का कहना है कि पूर्व में भी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। महज निलंबन से ऐसी गंभीर गलतियों पर रोक नहीं लगाई जा सकती।

जब तक दोषी शिक्षकों के खिलाफ बर्खास्तगी जैसी कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक भविष्य में अन्य विद्यार्थियों के साथ भी इस तरह का अन्याय होने की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान आर्येंद्र मिश्रा, एकंश गुप्ता, अजय शर्मा, सत्येंद्र मिश्रा और अच्युत शर्मा सहित कई छात्र उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली कॉलेज में छात्रवृत्ति फार्म जमा करने पर हंगामा, 4 घंटे लाइन में खड़े रहे छात्र; प्रशासन को खोलने पड़े 2 नए काउंटर