विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली में डीएम की बड़ी कार्रवाई, टाइपिंग टेस्ट में लगातार तीन बार फेल हुए बाबू बनाए गए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

Published: Mon, 21 Sep 2026 03:22 AM (IST)

बरेली में मृतक आश्रित के रूप में कनिष्ठ लिपिक पद पर नियुक्त रेहान खान को लगातार तीन बार टाइपिंग परीक्षा ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. कनिष्ठ लिपिक रेहान खान को पद से हटाया गया।

  2. लगातार तीन बार टाइपिंग परीक्षा में हुए फेल।

  3. डीएम अविनाश सिंह ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बनाया।

जागरण संवाददाता, बरेली। मृतक आश्रित के रूप में कनिष्ठ लिपिक के पद पर नियुक्त रेहान खान को लगातार तीन बार टाइपिंग परीक्षा में फेल होने पर पदावनत कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बना दिया गया है।

डीएम अविनाश सिंह ने शासनादेश के प्रविधानों के तहत यह कार्रवाई की है। तहसील मीरगंज में तैनात रेहान खान की मृतक आश्रित के रूप में कनिष्ठ लिपिक पद पर पांच जुलाई 2021 को नियुक्ति हुई थी।

नियमानुसार कनिष्ठ लिपिक पद के लिए निर्धारित टाइपिंग परीक्षा में उन्हें सफल होना था। इसके लिए उन्हें तीन अवसर दिए गए, लेकिन तीनों में वह परीक्षा पास नहीं कर सके। लगातार तीन अवसरों पर परीक्षा में सफल नहीं होने के बाद जिलाधिकारी ने रेहान खान को कनिष्ठ लिपिक पद से हटाकर चतुर्थ श्रेणी के पद पर नियुक्त कर दिया।

यह भी पढ़ें- बरेली में खत्म होगा 500 टन कूड़े का पहाड़, इसी माह से संचालित होगा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट