विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के मदरसे में शिक्षिका से दुष्कर्म, संचालक ने छुट्टी के दिन बुलाया... हालत गंभीर होने पर भाग गया

Published: Sun, 01 Jun 2025 08:38 PM (IST)

बरेली में एक मदरसा संचालक जुबैर पर शिक्षिका को छुट्टी के दिन बुलाकर बंधक बनाने और दुष्कर्म करने का आरोप ...और पढ़ें

मदरसे में शिक्षिका से दुष्कर्म किया गया।
मदरसे में शिक्षिका से दुष्कर्म किया गया।

जागरण संवाददाता, बरेली। मदरसा संचालक जुबैर ने शिक्षिका को अवकाश के दिन बहाने से बुलाया, इसके बाद बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। उसकी हालत बिगड़ने पर आरोपित वहां से भाग गया। रविवार शाम को मीरगंज थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध दुष्कर्म, चोट पहुंचाने की धारा में प्राथमिकी पंजीकृत की गई है।

पीड़ित युवती मदरसे में पढ़ाती थी। उसके पिता ने बताया कि शुक्रवार को अवकाश होने के बावजूद मदरसा संचालक जुबैर ने उनकी बेटी को फोन किया। उससे कहा कि कार्यालय के कुछ आवश्यक कार्य निपटाने हैं, इसलिए मदरसा आ जाए।

उसने बहाने से बुलाया, मदरसा आने का दबाव भी डाला इसलिए बेटी को जाना पड़ा। मदरसा बंद होने के समय तक बेटी लौटकर नहीं आई तो वहां जाकर देखा। आरोप है कि मदरसे में युवती बेसुध पड़ी थी, उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। उसकी हालत देखकर तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शुक्रवार देर रात होश आने पर पीड़ित ने बताया कि जुबैर ने दुष्कर्म किया। रविवार को मीरगंज थाने के इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपित जुबैर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद सोमवार को उसे जेल भेजा जाएगा। युवती की हालत में सुधार हो गया है, उसका मेडिकल करा लिया गया है।