Move to Jagran APP

Horoscope 2021 : आज सिद्धि योग चमकाएगा इन कारोबारियों के भाग्य, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Horoscope 2021 बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा आज मध्यान्ह 1235 तक मीन राशि में गतिशील रहेगा उपरांत मेष राशि में गोचर करेगा। आज बरेली के लिए ग्यारहवाँ और बारहवाँ चंद्रमा है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं

By Ravi MishraEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 09:47 AM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 09:47 AM (IST)
Horoscope 2021 : आज सिद्धि योग चमकाएगा इन कारोबारियों के भाग्य, जानिए क्या कहते हैं सितारे

बरेली , जेएनएन। Horoscope 2021 : बरेली की राशि वृषभ है और, चंद्रमा आज मध्यान्ह 12:35 तक मीन राशि में गतिशील रहेगा उपरांत, मेष राशि में गोचर करेगा। आज बरेली के लिए ग्यारहवाँ और बारहवाँ चंद्रमा है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि हर तरीके से ग्यारहवाँ और बारहवाँ चंद्रमा बरेली के लिए उन्नति दायक और सुखदायक है। बता दे, दोनों तरीके के चंद्रमा बरेली के कारोबारियों के लिए लाभ देगा। साथ ही आज बुधवार के दिन बना सिद्धि योग कारोबारियों के मुनाफे में चार चांद लगा देगा।

loksabha election banner

तेल, घी सहित तरल पदार्थ के कारोबारियों को विशेष फायदा होने की उम्मीद है वही, मीन, मेष, मिथुन, कन्या और वृश्चिक राशि के जातक मौज में रहेंगे। भूमि, भवन, वाहन, तरल पदार्थों की खरीदारी आज उन्नति दायक साबित होगी। गाय या बैल को हरा चारा खिलाना और किन्नरों को दान करने से आर्थिक पक्ष ज्यादा मजबूत होगा। स्वास्थ्य के सुधार हेतु शिवलिंग पर काले तिल जल में कुछ डाल कर अभिषेक करें। मूंग की दाल, हरे वस्त्र दान करना स्वास्थ्य लाभ में इजाफा करेगा।

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2077

शाके - 1942

मास - मार्गशीर्ष , शुक्ल पक्ष

दिन - बुधवार

तिथि - सप्तमी तिथि मध्यान्ह 1:14 तक उपरांत अष्टमी तिथि

नक्षत्र - रेवती नक्षत्र मध्यान्ह 12:35 तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र

योग - सिद्धि योग

करण - वणिज करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 7:06 से 9:45 तक

शुभ का चौघड़िया प्रातः 11:04 से मध्यान्ह 12:24 तक

लाभ का चौघड़िया मध्यान्ह 3:02 से शाम 5:41 तक

आज का राशिफल

मेष- व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप थकान के चंगुल से बचे रहेंगे। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं बशर्ते, आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। आपका जीवन साथी आपकी सहायता करेगा, और मददगार साबित होगा। आज के दिन अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। लंबी यात्रा के लिहाज से आपने सेहत और ऊर्जा स्तर में सुधार किए हैं वह काफी फायदेमंद होंगे। घर में लाल रंग के परदे और चादर का प्रयोग करें ऊर्जा बढ़ेगी।

वृषभ - आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएं। आज आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे। अपने प्रिय को समझने की कोशिश करें नहीं तो, मुश्किल में फंस सकते हैं। कोई छुपा विरोधी आप को गलत साबित करने की पुरजोर कोशिश करेगा। आज किसी वजह से कुछ लोगों साथ आप उलझ सकते हैं, ऐसा करना आपके मूड को खराब करेगा, बचें। जीवनसाथी के प्रति स्नेह का सैलाब आएगा और जीवन और भी सुंदर लगेगा। जेब में हरा रुमाल रखें, आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी।

मिथुन - नई गतिविधियां और मनोरंजन आपके लिए विश्राम करने में सहायक सिद्ध होंगे ।आपके माता-पिता आपकी फिजूलखर्ची को देखकर चिंतित हो सकते इसलिए, उनके गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। आज आपके पास अपनी धनोपार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताकत और समझ दोनों ही होंगे। आज के दिन आराम करना जरूरी साबित होगा। आपका जीवन साथी खाने पीने पर ज्यादा ध्यान देंगे सावधान रहें नहीं तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। काले तिल भगवान शिव को चढ़ाएं, प्रेम संबंध और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कर्क - धन आपके लिए जरूरी है लेकिन धन को लेकर इतने संजीदा ना हो जाए कि अपने रिश्तो को ही खराब कर ले। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ किसी भी आयोजन में शिरकत कर सकते हैं। आपकी सेहत को भी आज फायदा मिलेगा। आप दफ्तर में माहौल में बेहतरी और कामकाज के स्तर में सुधार को महसूस कर सकते हैं। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। लेकिन जीवन साथी के रिश्तेदारों का दखल वैवाहिक जीवन का संतुलन बिगड़ सकता है। सफेद चंदन का टीका मस्तक पर लगाएं, लाभ होगा।

सिंह - इस राशि के कारोबारियों को आज अपने घर के उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए जो आपसे पैसा मांगते हैं। और फिर लौटाते नहीं है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है जो ना, केवल आपको बल्कि आपके, परिवार को भी रोमांचित कर देगी। लेकिन आपको अपने रोमांच को नियंत्रित रखने की जरूरत है। नई साझेदारी आज के दिन फलदाई रहेगी। खाली वक्त का सही इस्तेमाल करें। जीवनसाथी के प्रति एक दूसरे के प्यार को सराहने का यह सही दिन है। सफेद चंदन मस्तक पर लगाने से आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा।

कन्या - अपने जीवन साथी के साथ धन से जुड़े किसी मामले को लेकर आज आपका झगड़ा हो सकता है। हालांकि, अपने शांत स्वभाव से सब कुछ ठीक कर देंगे, जिसे आप चाहते हैं। उपहारों के लेनदेन करने के लिए अच्छा दिन है। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएं और आइडिया सुझाएगा। जीवनसाथी का बर्ताव आपको प्रफुल्लित करेगा। गाय को गुड़ खिलाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

तुला - आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन, इसके साथ ही आपको दान पुण्य करना चाहिए क्योंकि, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएं। सैर -सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताजा कर देगा। अपने काम को मनोरंजन के साथ ना मिलाए। कोई धार्मिक पुस्तक पढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति व्यवहार अच्छा रहेगा। बंदरों को मीठी वस्तु खिलाने से, नौकरी /बिजनेस में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक - जो लोग आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें ,आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है जिससे, जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। बच्चे भले ही आपका ध्यान अपनी और आकर्षित करना चाहते हो लेकिन साथ ही खुशियों की वजह भी साबित होंगे। आज आप उर्जा से लवरेज रहेगे। जो भी करेंगे आज उससे लाभ की ज्यादा संभावना है। वैवाहिक जीवन बेहतर है। सफेद गाय को सफेद मिष्ठान्न खिलाना, नौकरी/ बिजनेस के लिए अच्छा साबित होगा।

धनु - आज अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें क्योंकि, उनकी तबीयत बिगड़ सकती है और आपको, उनके स्वास्थ्य पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। नए ग्राहकों से बात करने के लिए बेहतरीन दिन है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई बढ़िया सर प्राइज मिल सकता है। लेकिन सेहत से जुड़ी परेशानियां असहजता का कारण भी बन सकती है।

मकर - करीबी दोस्तों की मदद से आज कुछ कारोबारियों को अच्छा खासा धन लाभ होने की संभावना है।जो आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। माता पिता के साथ खुशियां साझा करें। खाली समय में आप कोई खेल खेल सकते हैं अथवा, जिम जा सकते हैं। आज आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। आपका जीवन साथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है। परिवारिक जीवन को अच्छा करने के लिए लोहे के बर्तनों का दान किसी भी गरीब व्यक्ति को करें।

कुम्भ - आज पैसे की बहुत आवश्यकता पड़ सकती है और आज, आपको समझ में आ सकता है कि, जीवन में पैसे की अहमियत क्या है। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियां सभी को खुश रखेंगे। आपके प्रिय की खराब तबीयत आपके तनाव का कारण बन सकती है। व्यवसाय में किसी धोखेबाज से बचने के लिए अपने आंख ,कान खुले रखें। रिश्तेदारों को लेकर जीवन साथी के साथ नोकझोंक हो सकती है। मस्तक पर केसर का तिलक लगाए, शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं ,आर्थिक पक्ष ,परिवारिक संबंध मजबूत होंगे।

मीन - आपके मन में जल्दी पैसा कमाने की तीव्र इच्छा होगी। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें जल दिलाएगी। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है और, तरक्की आज साफ नजर आ रही है। आपकी जी तोड़ मेहनत और परिवार का सहयोग इच्छित परिणाम देने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी के प्रति प्रेम के चरम का अनुभव करेंगे। दूध और दही का सेवन करने से स्वास्थ्य लाभ होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.