विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल रंगे हाथ गि‍रफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

Published: Thu, 07 May 2026 12:31 PM (IST)

भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने फरीदपुर में चकबंदी लेखपाल अजय को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ ...और पढ़ें

सांकेत‍िक तस्‍वीर।

सांकेत‍िक तस्‍वीर।

HighLights

  1. चकबंदी लेखपाल अजय 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार।

  2. एंटी करप्शन टीम ने फरीदपुर में रंगे हाथ पकड़ा।

  3. एक साल में चकबंदी विभाग का तीसरा भ्रष्टाचार मामला।

संवाद सूत्र, फरीदपुर। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने बुधवार को देर रात दस हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल अजय को रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम उसे बरेली ले गई। उससे कोतवाली में पूछताछ हो रही है।

क्षेत्र में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। गांव के एक व्यक्ति से कार्य कराने के नाम पर चकबंदी लेखपाल अजय ने दस हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। शिकायत की जांच के बाद टीम ने जाल बिछाया। बुधवार देर शाम को लेखपाल अजय को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

कार्रवाई के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपित लेखपाल को अपने साथ बरेली ले गई। जहां उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। करीब एक सप्ताह पूर्व ही फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र से भी एंटी करप्शन टीम ने एक अन्य चकबंदी लेखपाल को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।

एक साल में चकबंदी विभाग का तीसरा कर्मचारी रिश्वत में पकड़ा गया है। इसके बावजूद क्षेत्र में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि चकबंदी कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- कलयुगी पति की दरिंदगी: बीमार पत्नी को चारपाई से बांधा, फिर तब तक दिया करंट, जब तक थम नहीं गईं सांसें