ओवरटेक करते ही अचानक बिगड़ा संतुलन, बरेली में डंपर की चपेट में आने से युवक की थमी सांसें; साथी गंभीर
बरेली में बीसलपुर रोड पर डंपर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि ...और पढ़ें

एआई इमेज है।
जागरण संवाददाता, बरेली। बीसलपुर तोड़ पर भुता के दौलतपुर गांव के पास शुक्रवार को डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के मुताबिक, भुता निवासी दिव्यांशु और उमेश बाइक से बीसलपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दौलतपुर गांव के पास बीसलपुर की ओर से ही आ रहे तेज रफ्तार डंपर से उनकी बाइक को टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया मगर डाक्टरों ने दिव्यांशु को मृत घोषित कर दिया, जबकि उमेश का उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों युवक डंपर को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे।
इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर डंपर की चपेट में आ गई और हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया। इससे पूछताछ की जा रही है।
