Move to Jagran APP

Bareilly Bird Flu News : बरगद के पेड़ से गिरा कबूतर का शव, ग्रामीणों में फैली दहशत

Bareilly Bird Flu News बरेली के फरीदपुर में पेड़ से अचानक नीचे गिरे कबूतर से लोगोंं में दहशत फैल गई। बुधवार को दोपहर परा मोहल्ले में मंदिर के पास एक बरगद का पेड़ लगा है। जिस पर पक्षियों का बसेरा है। आज इसी पेड़ एक कबूतरा अचानक नीचे गिरा।

By Ravi MishraEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 12:50 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 12:50 PM (IST)
Bareilly Bird Flu News : बरगद के पेड़ से गिरा कबूतर का शव, ग्रामीणों में फैली दहशत
Breaking : Bareilly Bird Flu News : बरगद के पेड़ से गिरा कबूतर का शव, ग्रामीणों में फैली दहशत

बरेली, जेएनएन। Bareilly Bird Flu News : बरेली के फरीदपुर में पेड़ से अचानक नीचे गिरे कबूतर से लोगोंं में दहशत फैल गई। बुधवार को दोपहर परा मोहल्ले में मंदिर के पास एक बरगद का पेड़ लगा है। जिस पर पक्षियों का बसेरा है। आज इसी पेड़ एक कबूतरा अचानक नीचे गिरा। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। कबूतरा को मरा देख लोगोंं में दहशत फैल गई। 

loksabha election banner

क्षेत्रीय लोगों ने कबूतर के मरने की सूचना वन विभाग को दी। जानकारी मिलते ही फरीदपुर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां  रेंजर मुकेश कांडपाल के नेतृत्व में टीम ने कबूतर के शव का सील करने की कार्रवाई की।वहीं मझगवां के ग्राम चंदनपुर में एक कौआ मृत मिला। मामले में टीम दोनो के ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भोपाल भेज रही है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.