विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली में ओवरहेड टैंक के सुरक्षाकर्मी की गला काटकर हत्या, अकेला देखकर वारदात को दिया अंजाम

Published: Mon, 26 Oct 2026 12:35 PM (IST)

बरेली के भमोरा में रविवार रात एक ओवरहेड टैंक के सुरक्षाकर्मी बलराम दीक्षित की गला काटकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस की टीम और इनसेट में मृतक बलराम दीक्षित की फाइल फोटो

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस की टीम और इनसेट में मृतक बलराम दीक्षित की फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, बरेली। भमोरा में ओवरहैड टैंक की सुरक्षा करने वाले व्यक्ति की रविवार रात गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह पता नहीं चल सकी है। पुलिस मौके पर जांच कर रही है। पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक गांव डपटा श्यामपुर निवासी 55 वर्षीय बलराम दीक्षित पुत्र नाथू लाल दीक्षित गांव के पश्चिम में लगभग एक किलोमीटर दूर बने ओवरहेड टैंक की सुरक्षा के लिए वहीं पर लेटे थे।

WhatsApp Image 2026-10-26 at 11.16.33 AM

रविवार की रात ओवरहेड टैंक की बाउंड्री के पास बुलाकर उनकी गर्दन काट दी। पुलिस जांच में आया कि वह अपने भतीजे आशुतोष के साथ में ही रहते थे।

उनका भतीजा भी ज्यादातर साथ में ही सोता था। भतीजे को बुखार आया था, इसलिए वह रविवार को घर पर सोया था और वह अकेले थे। उनकी हत्या किसी ने क्यों की इसका पता नहीं चल सका है।

पुलिस रंजिश और लूटपाट सहित सभी बिंदुओं पर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने गांव के कुछ लोगों से भी पूछताछ की है। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली के माथे से हटेगा कचरे का दाग: 5 साल के इंतजार और 7 टेंडर के बाद 28 से शुरू होगा कूड़ा प्लांट