विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bareilly : सावधान! अब बाजार में बिक रहा नकली हार्पिक; उत्‍तराखंड से मंगाता था डिब्बे और रैपर- बस कर दी यह गलती

By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
Published: Mon, 26 Jun 2023 08:39 PM (IST)

बारादरी पुलिस को दिये शिकायती पत्र में संजीव कुमार ने बताया कि वह हरियाणा के पंचकुला निवासी हैं। रेकिट बेनकाइजर ...और पढ़ें

Bareilly : सावधान! अब बाजार में आने लगा नकली हार्पिक; उत्‍तराखंड से मंगाता था डिब्बे और रैपर
Bareilly : सावधान! अब बाजार में आने लगा नकली हार्पिक; उत्‍तराखंड से मंगाता था डिब्बे और रैपर

जागरण संवाददाता, बरेली : बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में बड़ी मात्रा में नकली हार्पिक खपाया जा रहा था। फर्जीवाड़े का किसी को शक ना हो, इसके लिए आरोपित ने हर जनपद में डिस्ट्रीब्यूटर भी बना लिये लेकिन इसी में वह फंस गया। कंपनी के अधिकारियों तक इस फर्जीवाड़े की जानकारी पहुंची।

कंपनी के अधिकारियों ने गोपनीय जांच की, जिसमे फर्जीवाड़े पर मुहर लगी और तय इनपुट पर आरोपित वशीर रजा को बारादरी पुलिस ने पकड़ लिया। नकली हार्पिक की भी बड़ी खेप बरामद की गई। आरोपित के विरुद्ध धोखाधड़ी व कापीराइट एक्ट में प्राथमिकी लिखी गई है।

बारादरी पुलिस को दिये गए शिकायती पत्र में संजीव कुमार ने बताया कि वह हरियाणा के पंचकुला निवासी हैं। रेकिट बेनकाइजर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का नकली माल पकड़ने के अधिकृत अधिकारी हैं। संजीव के मुताबिक, लंबे समय से बरेली व आस-पास जनपदों में नकली हार्पिक बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। जांच शुरू की तो पता चला कि सैलानी निवासी वशीर रजा के नेतृत्व में यह फर्जीवाड़ा हाे रहा है।

रविवार को श्यामगंज में वशीर को नकली हार्पिक के साथ पकड़ लिया। इस पर वह उलझने लगा जिसके बाद बारादरी पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। बारादरी पुलिस टीम संग पहुंची। आरोपित को उसके ठिकाने पर ले गई तो 200 व 500 एमएल के बड़ी मात्रा में नकली हार्पिक बरामद किये गए।

पुलिस के अनुसार, आरोपित वशीर ने पूछताछ में स्वीकारा कि वह रुद्रपुर से डिब्बे व रैपर मंगाता था। जिलाें में रखे डिस्ट्रीब्यूटरों के साथ आनलाइन भी सप्लाई देता था। आनलाइन बिक्री के लिए इंडिया मार्ट डाट काम वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर्ड कर रखा है। इंस्पेक्टर बारादरी अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। उससे जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।