विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब छोटे व्यापारियों को बिना इनकम सर्टिफिकेट के मिलेगा लोन, बरेली में सुरेश खन्ना और संतोष गंगवार ने लॉन्च की योजना

Published: Sun, 27 Sep 2026 02:49 PM (IST)

अर्बन कोऑपरेटिव बैंक बरेली ने छोटे व्यापारियों, फेरी वालों और अल्प आय कर्मियों के लिए 'अर्बन कोऑपरेशन माइक्रो क्रेडिट' योजना शुरू की है।

सुरेश खन्ना और संतोष गंगवार ने लॉन्च की नई योजना।

सुरेश खन्ना और संतोष गंगवार ने लॉन्च की नई योजना।

HighLights

  1. अर्बन कोऑपरेटिव बैंक बरेली ने नई माइक्रो क्रेडिट योजना शुरू की।

  2. छोटे व्यापारियों, फेरी वालों को बिना आय प्रमाण मिलेगा ऋण।

  3. सुरेश खन्ना और संतोष गंगवार ने योजना का अनावरण किया।

जागरण संवाददाता, बरेली। अर्बन कोऑपरेटिव बैंक बरेली की 30वीं सामान्य निकाय बैठक डीडीपुरम स्थित मुख्यालय सभागार में हुई। मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री उत्तर प्रदेश सुरेश कुमार खन्ना एवं झारखंड के राज्यपाल एवं बैंक के मुख्य प्रवर्तक व संरक्षक संतोष कुमार गंगवार ने कार्यक्रम की शुरुआत कर बैंक की ऋण योजना अर्बन कोऑपरेशन माइक्रो क्रेडिट का अनावरण किया।

बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार ने ऋण योजना के संबंध में बताया कि यह योजना छोटे व्यवसायियों, फेरी वालों, और अल्प आय वाले कर्मियों की व्यावसायिक, घरेलू और अन्य आपातकालीन जरूरतों को पूर्ण करने के लिए बनाई गई है।

इसमें ऋण लेने वालों से आय प्रमाण का कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा और न ही जमानती देने की आवश्यकता होगी बल्कि आय के संबंध में उनके घोषणा पत्र को ही मान लिया जाएगा। मुख्य अतिथि सुरेश खन्ना ने बैंक की व्यावसायिक स्थिति एवं कार्यकलापों की सराहना की। बैंक के प्रबंध निदेशक श्रीपाल कश्यप ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के आर्थिक आंकड़े प्रस्तुत किए।

उन्होंने बताया कि नेट एनपीए विगत 16 वर्षों से शून्य के स्तर पर है। संतोष कुमार गंगवार ने बैंक के प्रगतिशील 30 वर्षों की यात्रा पर रोशनी डॉली। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली शाखाओं और अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान वन मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी, जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, संजीव अग्रवाल, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ. एमपी आर्य, एमएलसी महाराज सिंह, अनिल सक्सेना, परमजीत सिंह ओबेराय, रंजना सोलंकी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में 3 स्टेशनों पर 32 करोड़ से बढ़ेंगी सुविधाएं, फाटक की जगह बनेगा अंडरपास