विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली में बाजरा की खरीद शुरू, 15 अक्टूबर से खरीदा जाएगा धान, किसानों का पंजीकरण अनिवार्य

Published: Sun, 04 Oct 2026 09:09 AM (IST)

बरेली जिले में छह केंद्रों पर बाजरा की खरीद शुरू हो गई है, जिसका समर्थन मूल्य 2,900 रुपये प्रति क्विंटल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बरेली में बाजरा खरीद छह केंद्रों पर हुई शुरू।

  2. बाजरा का समर्थन मूल्य 2,900 रुपये प्रति क्विंटल घोषित।

  3. धान की खरीद 15 अक्टूबर से 127 केंद्रों पर होगी।

जागरण संवाददाता, बरेली। जिले में छह केंद्रों पर बाजरा की खरीद शुरू कर दी गई है। डेलापीर मंडी, आंवला और मीरगंज में दो-दो क्रय केंद्र खोले गए हैं। विगत वर्षों में धान खरीद एक अक्टूबर से शुरू होती रही है, लेकिन इस बार 15 अक्टूबर से धान खरीद शुरू की जाएगी। किसानों का पंजीकरण कराने के लिए पोर्टल खोल दिया गया है।

जिले में सदर तहसील, आंवला और मीरगंज तहसील क्षेत्रों में बाजरा की खेती होती है। इसको देखते हुए इन तीनों तहसीलों की मंडियों में दो-दो क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू की गई है। बाजरा का समर्थन मूल्य 2,900 रुपये क्विंटल घोषित किया गया है।

धान खरीद के लिए शासन से पहले एक अक्टूबर से खरीद शुरू करने के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन सितंबर के अंतिम सप्ताह में हुई भारी वर्षा और कटाई में विलंब को देखते हुए इसे आगे बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दिया गया है।

जिले में 127 क्रय केंद्र

धान खरीद के लिए जिले में 127 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सामान्य धान 2,441 रुपये जबकि ग्रेड ए धान 2,461 रुपये क्विंटल क्रय किया जाएगा। क्रय केंद्रों पर धान की तौल कराने के लिए किसानों का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है, अब पंजीकरण के लिए पोर्टल खोल दिया गया है।

डिप्टी आरएमओ अतुल कुमार वशिष्ठ ने बताया कि शासन से मिली गाइड लाइन के अनुसार छह केंद्रों पर बाजरा की खरीद शुरू करा दी गई है। धान क्रय केंद्रों को क्रियाशील कराया जा रहा है, 15 अक्टूबर से खरीद शुरू हो जाएगी।

क्रय केंद्र प्रभारियों को किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने किसानों को सुझाव दिया है कि धान की बिक्री के लिए पहले से पंजीकरण करा लें, ताकि तौल के समय कोई दिक्कत न आने पाए।

यह भी पढ़ें- एटा के किसानों के लिए खुशखबरी: 15 अक्टूबर से धान खरीद शुरू, 2441 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा भाव