Move to Jagran APP

Bareilly Airport: खराब मौसम के कारण बरेली लेट पहुंच रही दिल्ली, मुंबई की फ्लाइटस, यात्रियों ने वापस मांगा किराया

Bareilly Airport News बरेली में खराब मौसम के कारण दिल्ली मुंबई की फ्लाइटस लेट होने पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एयरलांइस से अपना किराया वापस मांगा। गाैरतलब है कि सुबह से ही बरेली में माैसम खराब है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Mon, 23 May 2022 01:46 PM (IST)Updated: Mon, 23 May 2022 01:46 PM (IST)
Bareilly Airport: खराब मौसम के कारण बरेली लेट पहुंच रही दिल्ली, मुंबई की फ्लाइटस, यात्रियों ने वापस मांगा किराया
त्Bareilly Airport: खराब मौसम के कारण बरेली लेट पहुंच रही दिल्ली, मुंबई की फ्लाइटस, यात्रियों ने वापस मांगा किराया

बरेली, जेएनएन। Bareilly Airport News: बरेली में मौसम के अचानक खराब होने का असर यहां एयरपोर्ट पर आने वाली फ्लाइट्स पर पड़ा। दिल्ली की फ्लाइट करीब साढ़े तीन घंटा देरी पहुंची। वहीं मुंबई से आने वाले विमान के भी करीब एक घंटा देरी से आने की संभावना है। फ्लाइट्स के देरी के कारण यात्रियों को खासी परेशानी हाे रही है। इस या़त्रियाें नाराजगी जताई। अपना किराया वापस मांगा। गाैरतलब है कि सुबह से ही माैसम का मिजाज बदल गया था। जिसके कारण विजिविलटी कम हाे गइ थी। इसके अलावा काले बादलाें के चलते अंधेरा छा गया था। 

loksabha election banner

बरेली एयरपाेर्ट पर डेढ़ बजे पहुंची दिल्ली से आने वाली फ्लाइट

बरेली एयरपोर्ट पर दिल्ली से आने वाली फ्लाइट दोपहर करीब डेढ़ बजे पहुंची। विमान दिल्ली से यात्रियों को बरेली लाकर फिर एक घंटे बाद वापस दिल्ली को रवाना होता है। तमाम यात्री दिल्ली और उससे आगे अन्य शहरों को जाने के लिए सोमवार को निर्धारित समय से पहले एयरपोर्ट पहुंच गए थे। सुबह से ही हो रही बारिश के कारण फ्लाइट्स लेट हो गईं।

यात्रियाें ने जाहिर की नाराजगी, किया हंगामा वापस मांगा किराया 

दिल्ली से आने वाले फ्लाइट करीब साढ़े तीन घंटा देरी से आने की सूचना पर यात्रियों नाराजगी जाहिर की। दिल्ली से आगे अन्य शहरों को जाने वाले यात्रियों ने अपना किराया वापस मांगना शुरू कर दिया। इससे एयरपोर्ट में कुछ देर हंगामा की स्थिति भी बनी।

मुंबई की फ्लाइट के बरेली करीब साढ़े तीन बजे आने की संभावना

इसके साथ ही मुंबई से इंडिगो के विमान का बरेली एयरपोर्ट पहुंचने का समय दोपहर करीब ढाई बजे का है। बारिश के कारण वहां की फ्लाइट को भी देर हुई। मुंबई की फ्लाइट के बरेली करीब साढ़े तीन बजे आने की संभावना है। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली की फ्लाइट कई अन्य शहरों से होकर बरेली आती है। बारिश के कारण वह देरी से उड़ रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.