Move to Jagran APP

बरेली प्रशासन ने ग्राम प्रधान पद के लिए जारी की आरक्षण सूची, जानिए फरीदपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में क्या है आरक्षण की स्थिति

गांव के चुनाव में सबसे अहम ग्राम प्रधानों का चुनाव 1193 ग्राम पंचायतों में होना है। आरक्षण सूची जारी होते ही विकास भवन में कई ग्राम प्रधानों ने खुशी से एक दूसरे को गले लगा लिया। वहीं कई ग्राम प्रधानों के समीकरण आरक्षण के चलते ध्वस्त हो गए।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 07:06 AM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 02:21 PM (IST)
बरेली प्रशासन ने ग्राम प्रधान पद के लिए जारी की आरक्षण सूची, जानिए फरीदपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में क्या है आरक्षण की स्थिति
गांव के चुनाव में सबसे अहम ग्राम प्रधानों का चुनाव 1193 ग्राम पंचायतों में होना है।

 बरेली,जेएनएन। गांव के चुनाव में सबसे अहम ग्राम प्रधानों का चुनाव 1193 ग्राम पंचायतों में होना है। आरक्षण जारी होते ही विकास भवन में कई ग्राम प्रधानों ने खुशी से एक दूसरे को गले लगा लिया। वहीं कई ग्राम प्रधानों के समीकरण आरक्षण के चलते ध्वस्त होते ही नए विकल्पों पर विमर्श करते नजर आए। इंटरनेट मीडिया पर फर्जी आरक्षण की लिस्ट भी वायरल होती रही। हालांकि देर रात प्रशासन ने फर्जी लिस्ट को लेकर सतर्कता का संदेश भी जारी किया। 1193 ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जाति महिला के लिए 116 सीटों को आरक्षित रखा गया है। ओबीसी के लिए 213 सीट, ओबीसी महिला के लिए 116 सीट, महिला के लिए 221 सीट और अनारक्षित 461 ग्राम पंचायतें होंगी। आरक्षण सूची जारी होते ही ग्राम प्रधान के चुनाव के लिए तैयारी करने वाले उम्मीदवारों से लेकर गांव के लोगों तक में कोतुहल देखा गया। फरीदपुर ब्लॉक के ग्राम प्रधान चुनाव के आरक्षण को लेकर दिलचस्प स्थिति दिखी।

फरीदपुर ब्लॉक 
इन गांव में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट 
कीरतपुर परेवा, भीकमपुर इलाका शिवपुरी, ब्रह्मापुर कुंदन, रसुईया, करनपुर कला,  

loksabha election banner

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 
मैनी, नबदिया कल्याणपुर, पंचोमी, नगरिया कला, देवरनिया, अमृता ई शिवपुरी, करतौली, मेगीनगला, करपियाखुर्द,

महिला पद के लिए आरक्षित
बिलहरा, ढंनढुली, किर्सुरा, सरगढ़ा, नबदिया ई सहौड़ा, दगरौली, नवादाबन, दिथोका, रमपुरा तख्त, सारीपुर, सितारगंज, रजनापुर।

अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 
हरैला, ओसड, गोविंदपुर, बंडिया खुर्द, चकैनिया, जिगनिया, हरचाल पहाल, भगवानपुर कुंदन, कजरौटा, सैदपुर, भगवानपुर फुलवा, खनपुरा, सुकटिया सिंधावरी।

पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित 
मस्तीपुर, ईटौरिया ई शिवपुरी, गोपालपुर, नबदिया अशोक, झादा, रमपुरा कमथ, सिंधुआ नखीगंज।

जहां पर अनारक्षित है सीट 
कपूरपुर, नबादा बिलसंडी, गौसगंज सराय, करनपुर कला, बिलपुर, पढैरा, रजऊ परसपुर, वाहनपुर, सिसईया मगनपुर, बैहरा, मोहनपुर, इलाकारामपुर, शिवपुरी, बसावनपुर, रुरिया, तराखास, शाहपुर बनियान, जैड, रमपुरा रत्न, लौंगपुर, कादरगंज, टांडा सिकंदरपुर, नौगवां, ह्दयपुर उर्फ अंधरपुरा, मझऊआ फरकपुर, ढढरूआ, वर्गवा, खेमुनगला, रदौलीकला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.