यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bareilly Adarsh Marg News : बरेली के राजेंद्र नगर व इंद्रा नगर की सड़काें पर दाैड़ेंगे वाहन, बनेगा आदर्श मार्ग
झूलेलाल द्वार से स्वयंवर बरात घर रोड चौड़ीकरण के बाद चार और सड़कों को आदर्श मार्ग बनाया जाएगा। इसके लिए ...और पढ़ें

बरेली, जेएनएन। Bareilly Adarsh Marg News : झूलेलाल द्वार से स्वयंवर बरात घर रोड चौड़ीकरण के बाद चार और सड़कों को आदर्श मार्ग बनाया जाएगा। इसके लिए बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्षदों के प्रस्ताव पर एस्टीमेट बनाने को कहा है। आदर्श मार्ग के निर्माण के बाद वहां वाहन फर्राटा भर सकेंगे।
कुछ समय पहले पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना, आरेंद्र अरोडा कुक्की और शशि सक्सेना ने बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह से मिलकर अपने क्षेत्र की चार सड़कों का चौड़ीकरण कर आदर्श मार्ग बनाने की मांग की थी। उनका कहना है कि पाश इलाके होने के कारण यहां वाहनों की संख्या अधिक है।
रात को सड़कों पर जाम की स्थिति बन जाती है। इसलिए सड़कें चौड़ी कर उसका सुंदरीकरण भी किया जाना चाहिए। उन्होंने स्वयंवर बारातघर से शील अस्पताल चौराहा, शील चौराहा से मानस अस्पताल चौराहा, वहां से इंदिरा नगर रोड और शील चौराहा से जनकपुरी होते हुए राम जानकी मंदिर तक सड़क को चौड़ीकरण करने की मांग की। इसके साथ ही वहां डिवाइडर निर्माण की भी मांग की।
इंदिरा नगर के मुख्य मार्ग को आरसीसी से बनाने को कहा। इस पर बीडीए उपाध्यक्ष ने पार्षदों के साथ सभी सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने तार शिफ्टिंग की भी जरूरत बताई। इस पर पार्षदों ने उपाध्यक्ष की फोन पर महापौर से बात कराई। महापौर ने तारों को शिफ्ट कराने के लिए निगम से बजट दिलवाने की बात कही। बीडीए उपाध्यक्ष ने भी पार्षदों को आश्वस्त किया कि संबंधित सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए जल्द ही कदम उठाए जाएंगे।
