Move to Jagran APP

सेना में भर्ती का झांसा देकर बांदा के युवक से ठगी

सेना में भर्ती का झांसा देकर बांदा निवासी युवक से ठगी कर ली गई। महाराष्ट्र में हुई इस घटना की जांच करते हुए आर्मी इंटेलीजेंस शहर तक आ गई। शुक्रवार को स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपित शुभम राहुल शर्मा व महेंद्रपाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 07:42 PM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 07:42 PM (IST)
सेना में भर्ती का झांसा देकर बांदा के युवक से ठगी
सेना में भर्ती का झांसा देकर बांदा के युवक से ठगी

जागरण संवाददाता, बरेली: सेना में भर्ती का झांसा देकर बांदा निवासी युवक से ठगी कर ली गई। महाराष्ट्र में हुई इस घटना की जांच करते हुए आर्मी इंटेलीजेंस शहर तक आ गई। शुक्रवार को स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपित शुभम, राहुल शर्मा व महेंद्रपाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

loksabha election banner

बांदा के जमरेही नाथ गांव के रहने वाले लवलेश कुमार यादव महाराष्ट्र के नागपुर के कैम्पटी ब्रिगेड आफ द गार्ड रेजीमेंटल सेंटर में क्लर्क पद पर भर्ती के लिए गए थे। छह सितंबर को वहां शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए। वहीं बरेली के शाही के गांव बसई निवासी आवेदन शुभम से मुलाकात हुई। पुलिस के अनुसार, वहीं लवलेश का शुभम से परिचय हुआ। उसने कहा कि कई बार प्रयास कर चुका मगर, भर्ती नहीं हो पा रहा। इस पर शुभम ने कहा कि उसके ताऊ सैन्य अधिकारी हैं, उनके जरिये भर्ती करा देगा। भरोसे में लेने के लिए तहेरे भाई राहुल से फोन पर बात कराई तो उसने कहा कि पांच लाख रुपये में काम हो जाएगा। एडवांस रकम देने के लिए गांव के महेंद्र पाल का खाता नंबर दिया। झांसे में आए लवलेश ने उसी खाते में 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके कुछ देर बाद शुभम वहां से खिसक लिया। उसी दिन लवलेश ने आर्मी इंटेलीजेंस से शिकायत से शिकायत की। खाता नंबर के जरिये आरोपितों की जानकारी जुटाकर वहां की टीम कोतवाली पहुंची। जिसके बाद तीनों आरोपितों को पकड़कर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सेना में हवलदार थे पीड़ित के पिता

पीड़ित लवलेश के पिता रामसरन यादव ब्रिगेड आफ द गार्ड रेजीमेंटल सेंटर में हवलदार थे। उनके निधन के बाद बेटे ने भी देश सेवा की ठानी। छह सितंबर को वह मां के साथ भर्ती में पहुंचे थे।

जनसेवा केंद्र के खाते में जालसाजों ने मंगवाई थी रकम

शुभम ने बताया कि किसी को कोई शक न हो, इसके लिए जनसेवा केंद्र के खाते में रकम मंगवाई गई। यह केंद्र महेंद्रपाल चलाता है। रकम आते ही राहुल ने निकाल ली। शुभम भी बरेली लौट आया और फोन नंबर बंद कर लिया। पुलिस का शक है कि तीनों पहले भी घटनाएं कर चुके। जबकि शुभम का कहना था कि खुद के लिए नौकरी तलाशने गया था। लवलेश को झांसे में आता देख ठगी कर ली। सेना में भर्ती का झांसा देकर ठगी करने वाले तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपितों के पूरे कनेक्शन को खंगाला जा रहा है।

- रविद्र कुमार, एसपी सिटी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.