विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदायूं के हुक्का बार में किशोरी को नशा देकर की छेड़छाड़, संचालक भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज

By Ravi MishraEdited By:
Published: Mon, 19 Sep 2022 02:09 PM (IST)

Badaun Crime News यूपी के बदायूं में हुक्का बार संचालित करने वाले भाइयों पर नशा देकर वीडियो बनाने और छेड़छाड़ ...और पढ़ें

बदायूं के हुक्का बार में किशोरी को नशा देकर की छेड़छाड़, संचालक भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज
बदायूं के हुक्का बार में किशोरी को नशा देकर की छेड़छाड़, संचालक भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज

बदायूं, जागरण संवाददाता। Badaun Crime News : यूपी के बदायूं में हुक्का बार संचालित करने वाले भाइयों पर नशा देकर वीडियो बनाने और छेड़छाड़ करने का आरोप किशोरी ने लगाया है। पिछले दिनों जो वीडियो वायरल हुए थे, उसमे वह किशोरी भी नजर आ रही है।

किशोरी के पिता की तहरीर पर छेड़छाड़, पाक्सो और तंबाकू निषेध अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसएसपी डॉ ओपी सिंह ने बताया कि हुक्का बार संचालक के खिलाफ सुबह किशोरी का पिता मिलने आया था। इसी आधार पर कार्रवाई कराई जा रही है। 

कुछ दिनों से फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर युवतियों के साथ हुक्का पीकर डांस कर रहा बार संचालक अरबाज का वीडियो वायरल हो रहा है। अरबाज को ड्रग का सौदागर बताकर उसे फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में थी तो उसके छोटे भाई को पूछताछ के लिए बुला कर लाई थी।

लेकिन उसकी मां की तबीयत बिगड़ गई। यह देख पुलिस ने आनन फानन में बेटे को छोड़ दिया। इसके साथ ही महिला को इलाज भी दिलाया गया। कोतवाली पुलिस और स्वाट ने पांच बदमाशों को पकड़ा था। पुलिस ने सगरना यश वर्मा, लालू उर्फ शुभम यादव, वरुण देवल, अब्दुल कादिर, फैज उर्फ राजा को पुलिस पर फायर करने, लूट करने समेत अन्य कई धाराओं में जेल भेज दिया था।

इन सभी पर अलग अलग धाराओं में कुल नौ प्राथमिकी दर्ज की गईं थीं। पुलिस की इसी कार्रवाई के बाद से चर्चा में आए हुक्का के वीडियो वायरल होने शुरू हुए। जिसमें लूट के आरोपित फैज उर्फ राजा, उसका बड़ा भाई अरबाज हुक्का पीते और बार में लड़कियों के डांस करते हुए दिख रहे हैं। इसके साथ ही कुछ अन्य वीडियो में युवक तमंचों के साथ भी दिखाई दे रहे हैं। इन वीडियो के वायरल होते ही बदायूं प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर में चर्चा का विषय बन गया था।