विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Badaun Love Jihad : बुलंदशहर की लड़की के लिए दानिश बना दिनेश, रचाई शादी, कराया मतांतरण, पिता-पुत्र गिरफ्तार

By Ravi MishraEdited By:
Published: Wed, 14 Jul 2021 08:38 AM (IST)

Badaun Love Jihad यूपी के बदायूं मेें रहने वाले एक युवक दानिश ने दिनेश बनकर बुलंदशहर की लड़की के साथ ...और पढ़ें

Badaun Love Jihad : बुलंदशहर की लड़की के लिए दानिश बना दिनेश, रचाई शादी, कराया मतांतरण, पिता-पुत्र गिरफ्तार
Badaun Love Jihad : बुलंदशहर की लड़की के लिए दानिश बना दिनेश, रचाई शादी, कराया मतांतरण, पिता-पुत्र गिरफ्तार

बरेली, जेएनएन। Badaun Love Jihad : यूपी के बदायूं मेें रहने वाले एक युवक दानिश ने दिनेश बनकर बुलंदशहर की लड़की के साथ शादी कर ली।प्रेम विवाह में फंसी इस युवती काे युवक के मजहब की भनक तक नही लग सकी। दिल्ली में हुए इस मामले से पर्दा उस वक्त उठा जब युवती अपनी ससुराल आई। ससुराल आते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। यहां आकर उसे पता चला कि जिस युवक से उसने प्रेम विवाह किया है वह दूसरे मजहब का है। जिसने मजहब छिपाकर उससे शादी कर ली।

जब युवती ने इस बात का विरोध किया तो आरोपिताें ने उसका मतांतरण करा दिया।इसके साथ ही आरोपित पति व उसके पिता और भाई ने उसका शारीरिक व मानसिक शोषण भी किया। ये राज आरोपितों के चंगुल से छूटकर भागी बुलंदशहर की युवती ने एसएसपी के सामने खोला। परिजनों के साथ सीधे एसएसपी के यहां पहुंची युवती ने अपनी दास्तां सुनाने के बाद आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपिताें के खिलाफ मतांतरण सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके साथ ही आरोपित पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।

कादर चौक का निकला पूरा मामला

यह पूरा मामला कादरचौक थाने के अंतगर्त आने वाले गौरामई गांव का है। जहां का रहने वाला दानिश पुत्र अहमद मियां दिल्ली में रहकर काम करता है। करीब साल भर पहले उसकी मुलाकात बुलंदशहर की रहने वाली एक युवती से हुई। मुलाकात के दौरान दानिश ने अपना नाम और मजहब छिपाते हुए उससे दिनेश बनकर दोस्ती की।जिसके बाद दोनो के बीच प्रेम संबंध हो गए।कुछ वक्त बीतने के बाद दानिश ने दिनेश बनकर ही युवती से शादी कर ली। शादी के बाद वह पिछले दिनों अपनी ससुराल गौरामई आई। यहां उसे हकीकत पता चली तो वह सन्न रह गई।

उसे पता चला कि जिस युवक से उसने शादी की है वह गैर मजहब का है। इस पर उसने दानिश से विरोध जताया। युवती का आरोप है कि दानिश और उसके परिजनों ने जबरन उसका मंतातरण कराकर निकाह करा दिया। इसके बाद उसे घर में ही कैद कर लिया। युवती का आरोप है कि इस दौरान दानिश के पिता और भाई ने भी उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया। इसके अलावा उसे कुछ दिनों तक मुजरिया के छगनपुर में उसे रखा गया। जिसके बाद वह मौका पाकर दानिश के घर से भाग निकली और सीधे खुर्जा पहुंची।

जहां उसने अपने बहन बहनोई को सारी हकीकत बताई। इसके बाद परिजन सीधे एसएसपी के पास पहुंचे। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित दानिश और उसके पिता अहमद मियां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह मामला करीब एक साल पहले का है। दिल्ली में शादी हुई थी। आरोपित ने अपना नाम बदलकर बताया था। आरोपित दानिश व उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। दो आरोपितों की तलाश जारी है।- गजेंद्र स्रोत्रिय, सीओ उझानी