Move to Jagran APP

Badaun Gang Misdeed Murder Case : चंदौसी के डाक्टर बोले, सवाल पूछते ही भाग गए थे तीनों

Badaun Gang Misdeed Murder Case बदायूं उघैती के गांव में महिला से निर्भया जैसी हैवानियत और सामूहिक दुष्कर्म के बाद एक आरोपित के कहने पर उसे गंभीर हालत में चंदौसी के अस्पताल ले जाया गया था। वहां डाक्टर ने हालत देख सवाल किए।

By Ravi MishraEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 09:10 AM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 09:10 AM (IST)
Badaun Gang Misdeed Murder Case : चंदौसी के डाक्टर बोले, सवाल पूछते ही भाग गए थे तीनों

बरेली, जेएनएन। Badaun Gang Misdeed Murder Case :  बदायूं उघैती के गांव में महिला से निर्भया जैसी हैवानियत और सामूहिक दुष्कर्म के बाद एक आरोपित के कहने पर उसे गंभीर हालत में चंदौसी के अस्पताल ले जाया गया था। वहां डाक्टर ने हालत देख सवाल किए, स्वजन से बात कराने को कहा तो आरोपित भाग निकले। पुलिस ने अस्पताल के डाक्टर व स्टाफ के बयान लिए हैं। सीसीटीवी रिकार्डिग भी हासिल की है।

loksabha election banner

तीन जनवरी को देर शाम महिला पड़ोस के गांव में अपने मायके जाने के लिए निकली थीं। रास्ते में पूजा करने के लिए धर्मस्थल पर रुक गई थीं। वहीं महंत सत्यनारायण, उसके साथी वेदराम व जसपाल ने दुष्कर्म किया। इसके बाद का शव दरवाजे पर फेंककर आरोपित फरार हो गए। तीनों आरोपितों को जेल भेजा जा चुका है। जांच में पुलिस को पता चला कि वारदात के बाद महिला की हालत बिगड़ चुकी थी। निजी अंगों में गहरी चोट होने से रक्तस्राव हो रहा था। हालत देख एक आरोपित ने इलाज का दबाव बनाया। जिसके बाद तीनों उसे लेकर चंदौसी के अस्पताल गए।

सत्यनारायण से अस्पताल का नाम मालूम करने के बाद पुलिस टीमें वहां तीन दिन से डटी थीं। अस्पताल के डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि तीन व्यक्ति महिला को गंभीर हालत में लेकर आए थे। निजी अंगों से रक्तस्राव होता देख दुष्कर्म की आशंका हुई। इस पर तीनों से पूछा कि महिला के स्वजन कहां हैं। जवाब में तीनों व्यक्ति कुछ नहीं बोले।

बाद में महंत ने कहा कि वे लोग घर हैं तो डाक्टर ने कहा कि उनसे फोन पर बात करा दो। इस पर वे टाल गए। दुष्कर्म की स्थिति के बाबत सवाल किए तो तीनों सकपका गए। हड़बड़ी में वहां से उठे और घायल महिला को दोबारा बोलेरो गाड़ी में डाल लिया। आरोपितों को आशंका हो गई थी कि पुलिस बुला ली जाएगी। इस कारण तुरंत भाग निकले। बताया जाता है कि इसके बाद एक अन्य अस्पताल में भी ले गए, मगर वहां भी सवालों से बचकर भाग निकले।

एक साथ निकली तीनों की लोकेशन

पुलिस ने तीनों की काल डिटेल से भी इस बात की पुष्टि की। देर शाम से रात करीब 12 बजे तक उनके लोकेशन एक साथ थी।

एक-एक कर पहुंचे थे तीनों आरोपित 

सामूहिक दुष्कर्म व हत्याकांड के आरोपितों के खिलाफ पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। इसी क्रम में सर्विलांस से लोकेशन निकलवाई गई। जिसमें पता चला कि एक-एक कर तीनों आरोपित घटनास्थल पर पहुंचे थे। मोबाइल फोन से मिली लोकेशन के अनुसार, सबसे पहले महिला वहां पहुंची थी। इसके 15 मिनट बाद आरोपित महंत सत्यनारायण की लोकेशन धर्मस्थल पर मिली। फिर 35 मिनट बाद वेदराम और एक घंटे बाद जसपाल वहां पहुंचा। इसके बाद तीनों की लोकेशन चंदौसी तक मिली।

माना जा रहा है कि पूजा करने के लिए महिला पहुंची थी, तब वहां कोई नहीं था। इसके बाद सत्यनारायण पहुंचा। उसी ने फोन कर वेदराम को बुलाया। वह आरोपित के चंगुल में फंस गई थी। इस बीच वेदराम ने जसपाल को भी फोन कर बुला लिया था। एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि महिला के पहुंचने के समय आरोपित वहां नहीं थे। महंत पहुंचा, इसके बाद उसने दोनों अन्य आरोपितों को बुलाया था।

चंदौसी में जिस अस्पताल में महिला को ले जाया गया था, वहां के स्टाफ व डाक्टर के बयान दर्ज हुए हैं। इन बयानों को जांच में शामिल किया जा रहा। सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.