Badaun Crime : दिल्ली से गांव वापस आए युवक की तालाब में मिली लाश, हत्या की आशंका Badaun News
युवक का रात में कुछ लोगों से विवाद हुआ था। जिसके बाद वह अचानक गायब हो गया। सुबह उसकी लाश तालाब में मिली।
बदायूं, जेएनएन। Murder in Badaun : उत्तरप्रदेश के बदायूं में एक युवक की लाश तालाब में मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने मृतक की शिनाख्त करते हुए हत्या किए जाने की आशंका जताई है।स्थानीय लोगों के अनुसार युवक का रात में कुछ लोगों से विवाद हुआ था। जिसके बाद वह अचानक गायब हो गया। सुबह उसकी लाश तालाब में मिली। मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
मारपीट के बाद हुई थी फायरिंग
घटना अलापुर थाने के रुपामई गांव की है। जहां करीब एक सप्ताह पहले गांव आए आर्येंद्र का रविवार की रात को गांव के कुछ लोगों से किसी बात पर विवाद हो गया। जिसके दौरान मारपीट के साथ फायरिंग भी हुई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। लेकिन आयेंद्र पुलिस को नहीं मिला। वहीं गांव के लोगों का कहना है कि विवाद के बाद आयेंद्र अचानक गायब हो गया।
पड़ोस के गांव में मिली लाश
सोमवार को पड़ोसी गांव नगरिया हरदास के तालाब में कुछ ग्रामीणों को एक युवक का शव तालाब में पड़ा दिखाई दिया। जिसकी जानकारी लगते हुए वहां गांव के लोग एकत्रित हो गए। इसी दौरान कुछ लोग रुपामई गांव से भी घटना स्थल पहुंच गए। जहां ग्रामीणों ने उसकी शिनाख्त आयेंद्र निवासी रूपामई के रूप में की। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों काे दे दी है।
कुछ साल पहले की थी गांव की लड़की से शादी
ग्रामीणों के मुताबिक कुछ साल पहले आर्येन्द्र गांव की एक लड़की को अपने साथ ले गया था और उसी से शादी कर ली थी। उसका पूरा परिवार दिल्ली में रहता है। सप्ताह भर पहले वह अकेले गांव आया था। रात में गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। तालाब में उसकी लाश मिलने की जानकारी होते ही एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव पुलिस के साथ पहुंच गए हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है।