Move to Jagran APP

Badaun BJP Meeting : बदायूं में कार्यकर्ताओं बोले भाजपा के पूर्व सांसद मिथलेश कुमार, यूपी में डबल इंजन से चल रही सरकार

Badaun BJP Meeting यूपी के बदायूं में विधान सभा क्षेत्र प्रभारी व पूर्व सांसद मिथलेश कुमार ने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराने काे कहा है। एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने यह बात दातागंज मंडल की बैठक में कही।

By Ravi MishraEdited By: Published: Fri, 10 Sep 2021 04:50 PM (IST)Updated: Fri, 10 Sep 2021 04:50 PM (IST)
Badaun BJP Meeting : बदायूं में कार्यकर्ताओं बोले भाजपा के पूर्व सांसद मिथलेश कुमार, यूपी में डबल इंजन से चल रही सरकार
Badaun BJP Meeting : बदायूं में कार्यकर्ताओं बोले भाजपा के पूर्व सांसद मिथलेश कुमार

बरेली, जेएनएन। Badaun BJP Meeting :  यूपी के बदायूं में विधान सभा क्षेत्र प्रभारी व पूर्व सांसद मिथलेश कुमार ने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराने काे कहा है। एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने यह बात भाजपा दातागंज मंडल ग्रामीण की बैठक में कही।उन्होंने भाजपा सरकार में प्रधानमंत्री नरेेद्र मोदी के कार्याें का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भी भरा। उन्होंने कहा कि देश में सबसे ज्यादा विकास नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुआ है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आ चुका है। प्रत्येक कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख बनकर वोटरलिस्ट में 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवाओं का नाम शामिल करवाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने जनता के हित में तमाम काम किए हैं। ऐसा कोई वर्ग नहीं है जिसका विकास हुआ न हुआ हो।

रेल एक इंजन से चलती है, लेकिन यहां तो डबल इंजन से रेल चलाई जा रही है। उत्तर प्रदेश का विकास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतना विकास कर दिया जितना दूसरे सरकारों में नहीं हुआ। दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मेहनत से काम किया है, जितनी आस्ट्रेलिया देश की आबादी है उससे ज्यादा उत्तर प्रदेश में शौचालय बने हैं।

क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि मिशन 2022 को कामयाब बनाने के लिए अभी से पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुट जाएं। मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह तोमर, पन्नालाल शाक्य, जिला मंत्री तेजपाल सागर, विजय कुमार सिंह, गोपाली सिंह, विपिन गुप्ता, ज्ञानेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

शनिवार से शुरु हाेगा भाजपा का बूथ विजय अभियान 

भाजपा की वर्चुअल बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि 11 सितंबर को शाम चार बजे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तर प्रदेश के समस्त 27626 शक्ति केंद्रों पर बूथ विजय अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसी के संदर्भ में उन्होंने जिले के पदाधिकारियों, विधानसभा प्रभारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारियों से वार्ता करके कार्यक्रम को सफल बनाने की योजना बनाई। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है मैं उस पर निश्चित रूप से खरा उतरने का भरपूर प्रयास करूंगा।

संगठन का आगामी कार्य आप सभी के सहयोग से करूंगा, मेरा काम संगठन को विस्तार करना यही मेरा मूल मंत्र रहेगा। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता मेरी धरोहर है। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मान सम्मान सदैव सुरक्षित रहे इसकी आज से जिम्मेदारी हमारी होगी। उन्होंने आह्वान किया कि जिले के 449 शक्ति केंद्रों पर यह कार्यक्रम भव्य और दिव्य होगा। कार्यक्रम से पूर्व शक्ति केंद्र संयोजक राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने के लिए व्यवस्था कर लें। आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बूथ विजय अभियान शुभारंभ करेंगे।

बूथ विजय अभियान कार्यक्रम सफल बनाने के लिए जिला मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य के लिए संयोजक बनाया है। संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव एवं तकनीकी संचालन कृष्णवीर सिंह ने किया। इसमें चेयरमैन दीपमाला गोयल, सैनरा वैश्य, राजेश्वर सिंह पटेल, विनय कुमार सिंह, आरएस पाल, रविंद्र पाल सिंह, शारदाकांत शर्मा, शारदेंदु पाठक, केशव चौहान समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.