विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Badaun-Bijnor Highway पर बड़ी वारदात, हरियाणा से लाकर प्रेमिका को गोली मारी, हालत गंभीर

By Ravi MishraEdited By:
Published: Thu, 02 Jun 2022 01:03 PM (IST)

Badaun Crime News बदायूं के युवक ने हरियाणा से लाकर प्रेमिका को बदायूं बिजनौर हाइवे पर गोली मार दी।गोली लगने ...और पढ़ें

Badaun-Bijnor Highway पर बड़ी वारदात, हरियाणा से लाकर प्रेमिका को गोली मारी, हालत गंभीर
Badaun-Bijnor Highway पर बड़ी वारदात, हरियाणा से लाकर प्रेमिका को गोली मारी, हालत गंभीर

बरेली, जेएनएन। Badaun Crime : बरेली मंडल के बदायूं में एक युवक ने प्रेमिका को हरियाणा से लाकर उसके सिर पर गोली मार दी।जिससे प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रेमी ने घटना को अंजाम बदायूं बिजनौर हाईवे पर दिया। युवती ने क्षेत्र में ही रहने वाले एक युवक पर अपने साथी के साथ मिलकर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती के परिजनों को खबर दे दी है।जिसके बाद वह बदायूं आ रहे है। हालांकि पुलिस ने घटना की जांच भी शुरू कर दी है।

दरअसल बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के बदायूं बिजनौर हाइवे पर एक युवती के सिर में उसके प्रेमी ने ही गोली मार दी।जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।होश आने पर युवती ने बताया कि उसे उसका प्रेमी इमरान और उसका दोस्त अनस यहां लाया था।आरोपित इमरान इस्लामनगर का रहने वाला है।युवती ने अपना नाम आशा काल्पनिक बताया है।उसने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के अमेठी की रहने वाली है।

लेकिन चार साल से हरियाणा के गुरुग्राम के ला लेग्यून सोसायटी में रहकर वहां के परिवारों के बच्चों का पालन पोषण और खाना बनाने का काम करती है।इमरान से उसकी मुलाकात वहीं हुई थी। इमरान और उसके प्रेम सम्बन्ध थे।दो दिन पहले उसे जानकारी हुई कि इमरान शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।इसके बाद से वह उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी।लेकिन बुधवार शाम वह जब इमरान से मिली तो उसने कहा कि चलो तुम्हे अपने घर ले चलता हूँ।इसके बाद वह बस से इस्लामनगर पहुँची।

जहां सुबह बस से उतरने के बाद इमरान का एक दोस्त उन लोगों को लेने आया और सूनसान जगह ले गया। जहां उसने तमंचे से उसे गोली मार दी, जिसके छर्रे उसके सिर में लगे हैं। पुलिस ने युवती से जानकारी कर सूचना उसके स्वजन को दे दी है। वह बदायूं के लिए निकल आए हैं। एसपी देहात सिदार्थ वर्मा ने बताया पुलिस जांच कर रही है। आरोपितों के बारे में जानकारी कर उनकी तलाश की जा रही है।