विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरेली में युवकों का दुस्साहस, बीच चौराहे पर सिपाही की वर्दी फाड़कर दी उतरवाने की धमकी, जानिए वजह

By Ravi MishraEdited By:
Published: Wed, 10 Nov 2021 07:15 AM (IST)

Attack on Police बरेली के नवाबगंज में तीन युवक इस कदर नशे में थे कि बीच चौराहे पर खड़े होकर ...और पढ़ें

बरेली में युवकों का दुस्साहस, बीच चौराहे पर सिपाही की वर्दी फाड़कर दी उतरवाने की धमकी
बरेली में युवकों का दुस्साहस, बीच चौराहे पर सिपाही की वर्दी फाड़कर दी उतरवाने की धमकी

बरेली, जेएनएन। Attack on Police : बरेली के नवाबगंज में तीन युवक इस कदर नशे में थे कि बीच चौराहे पर खड़े होकर लघुशंका कर रहे थे। गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों ने टोका तो उनसे ही झगड़ने लगे। दुस्साहस इस कदर बढ़ गया कि वर्दी फाड़ दी। काफी मशक्कत के बाद तीनों को पकड़ लिया गया। आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

सोमवार रात ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल प्रशांत और विक्रांत मलिक गश्त कर रहे थे। वह कस्बे के बाइपास चौराहे के पास पहुंचे तो उन्हें तीन युवक शराब के नशे में सड़क की ओर खड़े होकर पेशाब करते दिखे। जब पुलिस ने युवकों को ऐसा करने से मना किया तो झगड़े पर अमादा हो गए।

धक्का देकर गिराया नीचे, फिर शुरू की मारपीट 

पुलिसकर्मियों का आरोप है कि युवकों ने वर्दी फाड़ दी और धक्का देकर नीचे गिरा दिया। वह पुलिसकर्मियों की वर्दी उतरवाने की धमकी देने लगे। इसी बीच मौका मिलते ही एक युवक भाग गया। पुलिस ने दो युवकों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम अरमान व आसिफ बताया है।

पुलिस ने की कार्रवाई तीनाें आराेपिताें काे भेजा जेल 

तीसरे का नाम दानिश मुहल्ला काहरान बताया। इसके बाद पुलिस ने तीसरे आरोपित को भी पकड़ लिया। कांस्टेबल प्रशांत ने तीनों के खिलाफ नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया।

सेंट्र्रल जेल के बाहर खड़ी कार चाेरी

सेंट्रल जेल में मंगलवार को दिनदहाड़े खड़ी कार में चोरी हो गई। लखीमपुर खीरी निवासी मो. अनीस के मुताबिक, जेल में वह अपने भाई से मुलाकात करने आया था। इसके लिए गाड़ी जेल परिसर में ही खड़ी कर दी। दो बजे के करीब कार के पास पहुंचा तो गाड़ी का लाक खुला हुआ था। गाड़ी में रखे तीन मोबाइल व 25 हजार रुपये गायब थे। तहरीर के आधार पर इज्तनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।