Move to Jagran APP

बदायूं में महिला से दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम युवक ने दिखाई दरिंदगी, महिला का चाकू से फाड़ा पेट

घर में अकेली महिला से तड़के दुष्कर्म की कोशिश की गई। विरोध किया तो आरोपित ने उसके पेट पर चाकू से कई वार कर दिए। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि गंभीर रूप से घायल महिला का बरेली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Wed, 03 Feb 2021 07:30 AM (IST)Updated: Wed, 03 Feb 2021 07:30 AM (IST)
बदायूं में महिला से दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम युवक ने दिखाई दरिंदगी, महिला का चाकू से फाड़ा पेट
बदायूं में महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर चाकू से फाड़ा पेट

बरेली, जेएनएन। बरेली मंडल के बदायूंं में घर पर अकेली महिला से मंगलवार तड़के दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आक्रोशित आरोपित ने उसके पेट पर चाकू से कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने जहां आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला का बरेली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

loksabha election banner

बदायूं के एक गांव में रहने वाली महिला का पति दूसरी जगह नौकरी करता हैं। सोमवार को अन्य स्वजन भी रिश्तेदारी में गए थे। महिला घर पर अकेली थी, इस बात की जानकारी क्षेत्र में रहने वाले सत्येंद्र को भी हो गई। जिसके बाद वह मंगलवार सुबह करीब पांच बजे घर की दीवार फांदकर महिला के घर में घुस गया, और सोते समय उसे दबोच लिया। जब आरोपित दुष्कर्म का प्रयास करने लगा, तो महिला ने उसे देखते ही शोर मचा दिया। जिस पर आरोपित ने अपने हाथ से उसका मुंह दबा दिया। शोर मचाने के बाद आरोपित ने बाहर की ओर भागने का प्रयास किया।

इसी दौरान उसने महिला को जमीन पर गिरा दिया। इसके साथ ही महिला के पेट पर चाकू से एक के बाद एक ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जाग गए। जिसके बाद जब वह महिला के घर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। खून से लथपथ पड़ी महिला दर्द से छटपटा रही थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ने तत्काल महिला को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बरेली रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास व जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ का सिलसिला जारी है।

महिला के पेट पर धारदार वस्तु से प्रहार किया गया है। आरोपों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित पकड़ लिया गया है। - प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.