बिथरी में पुलिस पर हमला, पथराव-फाय¨रग
जागरण संवाददाता, बरेली : शुक्रवार रात जिस समय नकटिया चौकी के पास ताजिये रखकर दिल्ली-लखनऊ ह
जागरण संवाददाता, बरेली : शुक्रवार रात जिस समय नकटिया चौकी के पास ताजिये रखकर दिल्ली-लखनऊ हाईवे जाम कर दिया गया था। उस दौरान उमरिया में भीड़ ने पुलिस पर भी हमला किया था। इंस्पेक्टर बिथरी को घेर लिया। पुलिस को पथराव होने पर अपनी जान बचाने के लिए 20 राउंड फाय¨रग तक करनी पड़ गई। मामले में पुलिस ने 21 नामजद समेत 400 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शुक्रवार रात को नकटिया चौकी के पास मोहनपुर के ताजियेदारों ने दिल्ली-लखनऊ हाईवे जाम कर रखा था। इस दौरान बिथरी थाने के हल्का इंचार्ज ब्रजपाल सिंह, सिपाही विपिन दीक्षित व योगेश उपाध्याय के साथ अपने ड्यूटी प्वाइंट पर उमरिया से थोड़ा आगे खड़े थे। दारोगा ब्रजपाल ने बताया कि रात करीब 9.30 बजे एकाएक उमरिया की तरफ से सैकड़ों लोग आ गए। उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। दारोगा अपनी प्राइवेट गाड़ी में थे। पथराव के दौरान उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए और उन्हें चोटें भी आई। इंस्पेक्टर बिथरी जेपी यादव वहां पहुंचे तो भीड़ ने उन्हें भी घेर लिया। उनकी गाड़ी पर भी पथराव किया। पुलिस को जान बचाकर भागना पड़ा। करीब आधे-पौन घंटे तक पथराव होता रहा। स्थिति गंभीर होने पर खुद को बचाने के लिए पुलिस को फाय¨रग करनी पड़ी। बताते हैं कि पुलिस ने करीब 20 राउंड गोलियां चलाई। पुलिस पर हमले की खबर पर एसपी सिटी, सीओ, यूपी-100 की तमाम गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। पुलिस फोर्स ने लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद उमरिया और खजुरिया के बीच भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया।