Move to Jagran APP

बरेली में भाजपा नेता पर हमला, तलवारों से वारकर झाेंका फायर, कबूतरबाजी में हुआ विवाद

Attack on BJP Leader कबूतरबाजी का विवाद इस कदर बढ़ा कि रविवार शाम को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शेखर पाल पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोपितों ने उन पर तलवारों से हमला किया उसके बाद जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया।

By Ravi MishraEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 08:10 AM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 08:10 AM (IST)
बरेली में भाजपा नेता पर हमला, तलवारों से वारकर झाेंका फायर, कबूतरबाजी में हुआ विवाद
बरेली में भाजपा नेता पर हमला, तलवारों से वारकर झाेंका फायर, कबूतरबाजी में हुआ विवाद

बरेली, जेएनएन। Attack on BJP Leader : कबूतरबाजी का विवाद इस कदर बढ़ा कि रविवार शाम को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शेखर पाल पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोपितों ने उन पर तलवारों से हमला किया, उसके बाद जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित की ओर से आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए बारादरी थाने में तहरीर दी गई है।

loksabha election banner

भाजपा नेता के कबूतराें काे दिक्कत हाेने पर हुआ विवाद

शेखर पाल बारादरी के संजय नगर के रहने वाले हैं। शहर विधानसभा में हर मिलाप मंडल के वह मंडल उपाध्यक्ष हैं। मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि शेखर को कबूतर पालने का शौक है। दो दिन पहले पास के ही कुछ लोग कई दिनों से पटाखे दगा रहे थे। कबूतरों को दिक्कत के चलते उन्होंने नाराजगी जताई थी। इस पर विवाद हुआ था। चौकी में मामला रफा-दफा करा दिया। आरोप है कि इसी बात से आरोपित शेखर से रंजिश रखने लगे।

मंदिर से लाैटते वक्त बाेला हमला, जमकर पीटा, मची भगदड़

रविवार शाम को वह मंदिर से वापस आ रहे थे। इसी दौरान 10-12 साथियों के संग घात लगाए बैठे सचिन, सौरभ व नरेश निवासी संजयनगर ने शेखर पर हमला कर दिया। जमकर पिटाई के बाद उन पर तलवारों से हमला किया। फायर भी झोंक दिया गया। फायर से भगदड़ मच गई। आस-पास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।

जिला अस्पताल में भर्ती भाजपा नेता, गाेली लगने की नहीं हुई पुष्टि

उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शेखर के सिर में गंभीर चोटें आईं है। बायें हाथ का पंजा भी बुरी तरह जख्मी हो गया है। बारादरी पुलिस ने फायरिंग की बात से इन्कार किया। कहा कि मेडिकल में शेखर के गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है।

मामले में तहरीर मिली है। आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।- नीरज मलिक, इंस्पेक्टर, बारादरी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.