जल्द बनेंगी इकाइया, संगठन होगा मजबूत
जागरण संवाददाता, बरेली : उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नव मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण व
जागरण संवाददाता, बरेली : उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नव मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह पटेल चौक स्थित बेदी बैंक्वेट हॉल में हुआ। इससे पहले शाम करीब साढ़े पांच बजे व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष राजकुमार राजपूत और महानगर अध्यक्ष शोभित सक्सेना के नेतृत्व में रोड शो निकाला। पटेल चौक से शुरू हुआ रोड शो नावल्टी चौराहा से होते हुए बेदी बैंक्वेट हॉल पर समाप्त हुआ। इस दौरान लोगों में उत्साह दिखा व अपने संगठन के बारे में बताते जा रहे थे। इस दौरान एकजुटता की भी बात कही।
शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल व प्रदेश महामंत्री लोकेश अग्रवाल का स्वागत किया। बाद में जिलाध्यक्ष राजकुमार राजपूत व महानगर अध्यक्ष शोभित सक्सेना ने अपनी कार्यकारिणी में 101 पदाधिकारियों की घोषणा की। वहीं कहा कि शेष कार्यकारिणी का विस्तार योग्यतानुसार होगा। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि महानगर व जिलास्तर पर छोटे से छोटे मार्केट में भी जल्द इकाइयां बनाई जाएंगी, जिससे संगठन की नींव मजबूत हो सके। प्रदेशाध्यक्ष ने नई जिला व महानगर टीम को गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान बिथरी चैनपुर विधायक राजेश मिश्रा और नवाबगंज विधायक केसर सिंह भी मौजूद थे। समारोह में विशिष्ट लोगों का हुआ स्वागत
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद कार्यक्रम मुख्य अतिथि महापौर डॉ.उमेश गौतम को शहर में व्यवस्था सुधारने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा नगर आयुक्त आरके श्रीवास्तव, आरटीओ आरआर सोनी, एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन उदयवीर सिंह, डॉ.विनोद पागरानी, डॉ.बृजेश्वर सिंह, डॉ.सुदीप सरन, डॉ.तृप्ती गुप्ता, डॉ.विकास वर्मा, डॉ.निकुंज गोयल, समाजसेवी फरहत नकवी आदि को सम्मानित किया।