Assistant Accountant Case Update : मोबाइल उगलेगा बदायूं के सहायक लेखाकार की मौत का राज
उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुई सहायक लेखाकार की मौत का राज मोबाइल से खुलने की संभावना है। पुलिस ने मोबाइल के लॉक खुलवाने की प्रक्रिया शुरु कर दी है।
बदायूं, जेएनएन। Assistant Accountant Death Case Update :उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुई सहायक लेखाकार की मौत का राज मोबाइल से खुलने की संभावना है। जिसके चलते शनिवार को पुलिस ने सहायक लेखाकार के दोनो मोबाइलों के लॉक को खुलवाने की कवायद शुरू कर दी है। जिसके लिए पुलिस प्राइवेट मोबाइल एक्सपर्टो को बुलवाया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मोबाइल का लॉक खुलने के बाद ही सहायक लेखाकार की मौत का मामले में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। गौरतलब है कि बदायूं के मुख्य कोषागार में तैनात सहायक लेखाकार की मौत हो गई थी। उनका शव सरकारी आवास में ही फंदे पर लटकता मिला था। जिसके बाद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
परिजनों ने भी साधी चुप्पी
सहायक लेखाकार राम प्रकाश की मौत की सूचना पाकर रामपुर से उनके परिजन बदायूं आ गए है। लेकिन परिजनों ने मामले में चुप्पी साध रखी है। हालांकि सहायक लेखाकार के शव का पोस्टमार्टम प्रशासन ने रात में ही करा दिया था। राम प्रकाश की मौत का पता उस समय चला था। जब कर्मचारियों ने आफिस न आने पर राम प्रकाश को फोन किया था। लेकिन फोन नहीं उठा था। जिसके कुछ देर बाद उसका मोबाइल भी बंद हो गया था। जिसके चलते शाम को कर्मचारी उसके आवास पर पहुंचे थे।
अंदर से बंद मिला था दरवाजा
जब कर्मचारी उनके आवास पर पहुंचे थे तो उन्हें दरवाजा अंदर से बंद मिला था। जिसे कर्मचारियों ने खुलवाने की कोशिश की थी। लेकिन रामप्रकाश के उत्तर न देने पर शक हुआ। जिसके बाद कर्मचारियों ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों की उपस्थिति में आवास का दरवाजा तोड़ दिया था। जहां पर कमरे में सहायक लेखाकार का शव फंदे से लटकता मिला था। यह देख सभी हैरान हो गए है।
कब्जे में लिए थे दोनो मोबाइल
पुलिस को सहायक लेखाकार के कमरे से दो मोबाइल मिले थे। जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया था। पुलिस अधिकारी अब उन्ही मोबाइल के जरिए राम प्रकाश की मौत का कारण तलाश रहे है। कमरे में मिले रामप्रकाश के दोनो मोबाइल लॉक है। जिन्हें पुलिस खुलवाने की कोशिश कर रही है। एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मोबाइल खुलने पर राम प्रकाश के माैत के मामले में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।