विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shahjahanpur: सरकारी मदरसे में काट रहे थे पशु, मौलाना समेत चार गिरफ्तार

By Mohammad Aqib KhanEdited By:
Published: Sun, 07 Aug 2022 11:43 AM (IST)

Shahjahanpur News शाहजहांपुर में सरकारी मदरसे में पशुओं को काटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने छापा मारकर मौके ...और पढ़ें

सरकारी मदरसे में काट रहे थे पशु, मौलाना समेत चार गिरफ्तार : जागरण
सरकारी मदरसे में काट रहे थे पशु, मौलाना समेत चार गिरफ्तार : जागरण

शाहजहांपुर, जागरण संवाददाता: शाहजहांपुर के कांट कोतवाली स्थित सरकारी मदरसा में रविवार सुबह पशुओं को काटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने छापा मारकर मौके से डेढ़ कुंटल मांस समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। पशुओं के मांस की जांच के लिए पशु चिकित्सा विभाग की टीम बुलाई गई है।

कांट कस्बे के मोहल्ला पट्टी पश्चिमी स्थित मदरसा जिलानी के अंदर रविवार सुबह पशुओं को काटा जा रहा था। कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाल मनोज कुमार त्यागी पुलिस बल के साथ मदरसा पहुंचे। मौके से उन्होंने मौलाना बशीरुद्दीन तथा उसके दामाद बाबर समेत चार लोग पशुओं को काटते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। कुछ महिलाएं भी सहयोग कर रही थी। कोतवाल ने महिला आरक्षी को भी बुला लिया। पुलिस ने मांस की जांच के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा जयप्रकाश को बुलाया है। पुलिस ने मांस को कब्जे में ले लिया। पशुवध के आरोपितों को थाने लाया गया है। कोतवाल मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मांस की जांच कराई जा रही है। प्रतिबंधित पशु का मांस सिद्ध होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।