Move to Jagran APP

संतोष को आया अमित शाह का फोन, भाजपाई खुश

शपथ ग्रहण को लेकर अमित शाह ने सांसद संतोष गंगवार को फोन किया। इससे भाजपाई खेमा खुश है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 May 2019 02:04 PM (IST)Updated: Sun, 02 Jun 2019 06:28 AM (IST)
संतोष को आया अमित शाह का फोन, भाजपाई खुश

जेएनएन, बरेली : केंद्र में मोदी सरकार के शपथ ग्रहण से पहले सासद संतोष गंगवार को लेकर तमाम चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। भाजपा नेताओं को उम्मीद है कि संतोष के नाम पर विचार किया गया है। इस बीच एक और खबर आ रही कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने संतोष गंगवार को फोन किया। उनकी क्या बात हुई, इस बारे में बहुत कुछ बताया नहीं जा रहा है। मगर माना जा रहा है कि संतोष गंगवार को अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस बार उनको बड़ा मंत्रालय मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। हालांकि वह कौन सा मंत्रालय होगा, इस बारे में शाम को ही पता चल सकेगा। हालाकि अमित शाह का फोन आने के बाद एक बात तो तय है कि संतोष गंगवार की भूमिका तय हो गयी है।

loksabha election banner

संतोष गंगवार इस बार आठवीं बार बरेली के सासद बने हैं। 1989 में वह पहली बार इस सीट से जीते थे। तब से 6 बार लगातार जीत दर्ज करते रहे। 2009 में एक बार वह चुनाव हारे थे। हालाकि 2014 में एक बार फिर जीत दर्ज की। इसके बाद इस बार जीत हासिल करने के साथ वो इस सीट से 8 बार जीतने वाले सासद बन गए हैं। उनके अनुभव को देखते हुए माना जा रहा कि उन्हें अहम जिम्मदारी मिल सकती है। अभी भी मंत्री हैं संतोष

संतोष गंगवार पिछली मोदी कैबिनेट में शुरू से ही मंत्री रहे। पहले कपड़ा मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया। बाद में वित्त राज्यमंत्री बनाए गए। इस बाद एक बार फिर उनके विभाग में परिवर्तन किया गया। उन्हें श्रम मंत्री बनाया गया। अभी यही जिम्मेदारी उनके पास है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.