विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रेम प्रसंग में खौफनाक कदम: 10वीं की छात्रा की हत्या कर खेत में 6.5 फीट गहरा गाड़ा, नमक भी डाला

Published: Wed, 19 Aug 2026 02:07 PM (IST)

प्रेम प्रसंग के चलते परिवार ने एक 17 वर्षीय किशोरी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को खेत ...और पढ़ें

HighLights

  1. पुलिस किशोरी के चाचा से कर रही पूछताछ, 28 जुलाई की रात ही मारा

संवाद सहयोगी, गुलड़िया (बरेली)। पड़ोसी युवक से प्रेम-प्रसंग में किशोरी की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसी रात खेत में साढ़े छह फीट का गड्ढा कर उसे दफना दिया गया। उसका शव जल्दी से गल जाए इसके लिए नमक डाला गया। किशोरी के चाचा की निशानदेही पर ही मंगलवार देर शाम शव निकाला गया। पुलिस का कहना है कि अन्य स्वजन फरार हो गए हैं, चाचा से पूछताछ की जा रही है।

अभी तक की जांच में आनर किलिंग ही सामने आ रही है। बुधवार को किशोरी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, इसके बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। बताया जा रहा है इतना गहरा गड्ढा इसलिए किया गया ताकि खेत की जोताई के समय शव ऊपर न आ जाए।

अलीगंज के गांव अनिरुद्धपुर गौटिया निवासी 17 वर्षीय किशोरी कक्षा 10 की छात्रा थी। उसका गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग था। उसका प्रेमी वर्तमान में मुंबई में रहकर एक होटल में काम करता है।

अभी तक की जांच के अनुसार, पूर्व में भी स्वजन ने दोनों को एक साथ पकड़ा था तो मारपीट की थी। मगर किशोरी मानने को तैयार नहीं थी। किशोरी का संयुक्त परिवार है, इसलिए पिता-चाचा सभी साथ में रहते हैं।

28 जुलाई की शाम को भी किशोरी का परिवार के सदस्यों से प्रेमी के साथ रहने को लेकर झगड़ा हुआ था। स्जवन ने समझाने का प्रयास किया मगर किशोरी ने दो टूक कहा कि व प्रेमी के साथ ही रहेगी जिसे जो करना है कर ले।

इसके बाद स्वजन ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए रात में ही अपने 12 बीघा के खेत में साढ़े छह फीट का गड्ढा खोदा और उसमें दफना दिया।

शव जल्दी से गल जाए इसके लिए कई किलो नमक भी डाला गया। मंगलवार देर रात पुलिस ने चाचा की निशानदेही पर किशोरी के शव को बरामद कर लिया है।

गले में गमछे से लगी थी कई गांठ

बुधवार को जब पुलिस ने साढ़े छह फीट गढ्डे से किशोरी का शव निकाला तो व करीब 50 प्रतिशत तक गल चुका था। शव को गलाने को स्वजन ने उसमें नमक डाला था। किशोरी के एक हाथ में कलावा और दूसरे में कड़ा पहना हुआ था। शव के गले पर गमछा बंधा था जिसमें कई गांठ लगी थी। एक त्रिपाल में लपेट कर उसका शव दफनाया गया था।

स्वजन कर रहे थे शादी की तैयारी

अभी तक की जांच में सामने आया है कि जब स्जवन को किशोरी के प्रेम-प्रसंग के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने उसे पहले बहुत समझाने का प्रयास किया। जब वह नहीं मानी तो उसके विवाह के लिए लड़का ढूंढना शुरू कर दिया।

इस पर किशोरी ने अपने स्वजन से कहा कि उन्हें जो करना हैं कर लें वह शादी तो प्रेमी से ही करेगी। बताया जा रहा है कि पूर्व में किशोरी ने अपने परिवार की महिलाओं के गहने भी प्रेमी को दिए थे जिन्हें पंचायत के बाद वापस लिया जा सका।

तीन घंटे चली खोदाई, तो मिला शव

पुलिस और प्रशासन की टीम की मौजूदगी में करीब तीन घंटे तक खेत में खोदाई होती रही। करीब तीन घंटे बाद जब बदबू आनी शुरू हुई तो लगा कि वहां पर कोई शव है। करीब तीन घंटे बाद किशोरी का शव बरामद किया जा सका।

 

किशोरी का शव बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- अंशिका वर्मा, एसपी साउथ।


यह भी पढ़ें- भाजपा की नई टीम से राजेश अग्रवाल बाहर, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष; अब किस नई भूमिका में दिखेंगे बरेली के कद्दावर नेता?