Move to Jagran APP

Air Pollution : स्मॉग के खतरे से ये खिलाड़ी इस तरह से कर रहे अपना बचाव Bareilly News

शहर में स्मॉग का खतरा बरकरार है। इसके असर सेे खिलाड़ी भी प्रभावित हो रहे हैं। हालत यह हो गए हैं कि उन्होंने अपनी प्रैक्टिस का शेड्यूल बदल दिया है।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Wed, 06 Nov 2019 11:11 AM (IST)Updated: Wed, 06 Nov 2019 11:11 AM (IST)
Air Pollution : स्मॉग के खतरे से ये खिलाड़ी इस तरह से कर रहे अपना बचाव Bareilly News

जेएनएन, बरेली : दिवाली के बाद से शहर में स्मॉग का खतरा बरकरार है। इसके असर सेे खिलाड़ी भी प्रभावित हो रहे हैं। हालत यह हो गए हैं कि उन्होंने अपनी प्रैक्टिस का शेड्यूल बदल दिया है। स्पोट्र्स स्टेडियम में सुबह पांच से आठ बजे तक प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ी सात बजे ही घर चले जा रहे हैं। वह मुंह पर मास्क व रुमाल बांधकर प्रैक्टिस कर रहे हैं।

loksabha election banner

बचाव के उपाय

सुबह-शाम की सैर तभी करें जब मौसम साफ हो।

घर में खिड़की दरवाजे बंद कर पर्दे लगाकर रखें।

घर वापस आने पर अच्छी तरह हाथ-मुंह धोएं।

घर से मास्क लगाकर निकलें।

मास्क को बार-बार स्पर्श न करें।

गुनगुने पानी से कुल्ला करें। हल्का गर्म पानी पीएं।

किसी तरह की परेशानी होने पर तुरंत करें चिकित्सक से संपर्क करें।

यह हो रही परेशानी

आंखों में जलन, जुकाम, खांसी, गले में खरास, सांस फूलना, टीबी, अस्थमा, साइनस।

क्या कहते है खिलाड़ी

धूप निकलने के बाद भी मैदान में धुंध दिखाई देती है। ठीक से प्रैक्टिस नहीं होती।                                         -अंजली

भागने के दौरान कभी कभी खांसी होने लगती है। कई बार जल्दी प्रैक्टिस खत्म कर देता हूं।                            - नितिन

घर से निकलने पर साफ दिखाई नहीं देता। आंखों में जलन होती है। कल से मास्क लगाकर स्टेडियम आऊंगी।

- मीनाक्षी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.