विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुड़की में अग्निवीर बनने के लिए दौड़ लगाएंगे अभ्यर्थी, बरेली समेत 12 जिलों के युवा होंगे शामिल

Published: Sun, 27 Sep 2026 08:25 PM (IST)

सेना ने बरेली सहित 12 जिलों के युवाओं के लिए अग्निवीर क्लर्क-एसकेटी पद हेतु रुड़की में भर्ती दौड़ का आयोजन किया है।

पांच को अग्निवीर बनने को रुड़की में दौड़ेंगे बरेली समेत 12 जिलों के युवा।

पांच को अग्निवीर बनने को रुड़की में दौड़ेंगे बरेली समेत 12 जिलों के युवा।

HighLights

  1. अग्निवीर क्लर्क-एसकेटी पद के लिए सेना भर्ती कार्यक्रम जारी।

  2. बरेली सहित 12 जिलों के युवा रुड़की में दौड़ेंगे।

  3. 5 अक्टूबर को लैंसडाउन बीजी सेंटर रुड़की में आयोजन।

जागरण संवाददाता, बरेली। अग्निवीर बनने की राह देख रहे युवाओं के लिए सेना ने एक बार फिर से भर्ती कार्यक्रम जारी किया है। बरेली समेत 12 जिलों के युवाओं के लिए अग्निवीर क्लर्क-एसकेटी (स्टोरकीपर टेक्निकल) पद को पांच अक्टूबर को लैंसडाउन स्थित बीजी सेंटर रुड़की में दौड़ आयोजित की गई है।

बरेली सेना भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर एडमिट कार्ड में दिए समय के अनुसार पहुंचने के निर्देश दिए हैं। भर्ती में बरेली के साथ बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, फर्रुखाबाद और संभल के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

उन्हें रैली अधिसूचना में बताए गए सभी मूल दस्तावेज भी साथ लाने होंगे। सेना के अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता आधारित होने की बात कहते हुए दलालों, एजेंटों और बिचौलियों के झांसे में नहीं आने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में 50 गांवों को शीघ्र मिलेंगे सचिव, ग्रामीणों की दूर होंगी मुश्किलें; समस्याओं का जल्द होगा निस्तारण