अग्निवीर बनने का मौका: बरेली के जाट सेंटर में 14 सितंबर से महाभर्ती, देखें जिलेवार टाइम टेबल
सेना ने बरेली के जाट रेजिमेंट सेंटर में 14 से 30 सितंबर तक होने वाली अग्निवीर रैली भर्ती का विस्तृत ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
अग्निवीर रैली 14 से 30 सितंबर तक बरेली में।
जाट रेजिमेंट सेंटर में होगा भर्ती कार्यक्रम।
12 जिलों के सफल युवा लेंगे इसमें भाग।
जागरण संवाददाता, बरेली। अग्निवीर बन देश की सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए जाट रेजिमेंट सेंटर में 14 सितंबर से अग्निवीर रैली भर्ती का सेना ने विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया। 30 सितंबर तक चलने वाली भर्ती में लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले युवा भाग ले सकेंगे।
सेना के अधिकारियों के अनुसार वर्ष-2027 की भर्ती के तहत उत्तर प्रदेश में अग्निवीर रैलियों की श्रृंखला में दूसरी रैली 14 से 30 सितंबर तक बरेली स्थित जाट रेजिमेंट सेंटर में आयोजित की गई है।
यह रैली क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय (यूपी और यूके) के तहत सेना भर्ती कार्यालय बरेली द्वारा होगी। इसमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी), अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन (आठवीं और दसवीं पास) उम्मीदवारों के लिए भर्ती होगी। वहीं, अग्निवीर क्लर्क-स्टोर कीपर टेक्निकल (एसकेटी) के लिए रैली पांच अक्टूबर-2026 को रुड़की स्थित बीईजी सेंटर में होगी।
सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, 14 सितंबर से होने रैली भर्ती में उप्र के 12 जिलों-हरदोई, पीलीभीत, सीतापुर, बरेली, बहराइच, बलरामपुर, बदायूं, फर्रुखाबाद, लखीमपुर खीरी, संभल, शाहजहांपुर और श्रावस्ती के लिए आयोजित की जा रही है।

ऑनलाइन टाइम टेबल की जांच करते अभ्यर्थी। जागरण
इसमें केवल वहीं उम्मीदवार भाग ले सकेंगे जो एक से 12 जून तक आयोजित ऑनलाइन कामन एंट्रेस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। उम्मीदवारों अपने एडमिट कार्ड में उल्लिखित तिथि और समय पर ही उपस्थित हों और सभी मूल दस्तावेज साथ लाएं। सेना के अधिकारियों ने उम्मीदवारों को दलालों-एजेंटों से दूर रहने की सलाह दी है।
सेना की ओर से जारी अग्निवीर भर्ती का जिलेवार कार्यक्रम
- 14 सितंबर : अग्निवीर (टेक्निकल) में बरेली, बदायूं, फर्रुखाबाद, हरदोई और संभल जिले के युवा प्रतिभाग कर सकेंगे जो एआरओ बरेली क्षेत्र में आते हैं।
- 15 सितंबर : अग्निवीर (टेक्निकल) में सीतापुर, पीलीभीत, बहराईच, बलरामपुर, श्रावस्ती, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी (ट्रेड्समैन आठवीं एवं दसवीं) (सभी जिले जो एआरओ बरेली क्षेत्र में आते हैं।
- 16 सितंबर : अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) लखीमपुर खीरी और बहराइच के लिए।
- 17 सितंबर : अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर और हरदोई जिले के बिलग्राम तहसील के लिए।
- 18 सितंबर : अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) हरदोई जिले के युवाओं के लिए।
- 19 सितंबर : अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) संभल जिले के लिए।
- 20 सितंबर : अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) शाहजहांपुर जिले के लिए।
- 21 सितंबर: अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) पीलीभीत और फर्रुखाबाद जिले के कैमगंज तहसील के लिए।
- 22 सितंबर: अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर, फर्रुखाबाद एव फतेहगंज तहसील के लिए।
- 23 सितंबर : अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) बदायूं के बिल्सी, दातागंज और सहसवान तहसील के लिए।
- 24 सितंबर : अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) बदायूं के बिसौली तहसील एवं बरेली के मीरगंज, नवाबगंज और बहेड़ी तहसील के लिए।
- 25 सितंबर: अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) बरेली जिले के फरीदपुर, बरेली और आंवला तहसील के लिए।
यह भी पढ़ें- बरेली पानी की टंकी हादसा: निर्माण में नहीं थी कोई कमी, किच्छा नदी के तेज कटान से गिरा ओवरहेड टैंक
