कुकर्म के बाद हत्यारे ने पांच साल के मासूम की हत्या के लिए अपनाया ये तरीका Badaun News
अपहरण के बाद पांच साल के मासूम की हत्या कर दी गई। वारदात से पहले हत्यारे ने उसके मुंह के अंदर रुई ठूंस दी। ऊपर से टेप लगाया दोनों हाथ सामने की ओर रस्सी से बांधकर दिए।
बदायूं, जेएनएन : अपहरण के बाद पांच साल के मासूम की हत्या कर दी गई। वारदात से पहले हत्यारे ने उसके मुंह के अंदर रुई ठूंस दी। ऊपर से टेप लगाया, दोनों हाथ सामने की ओर रस्सी से बांधकर दिए। इसके बाद हत्या कर शव पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया। आशंका जताई जा रही है कि कुकर्म के बाद बच्चे की हत्या कर दी गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मारने की पुष्टि हुई है। कुकर्म के आरोप की जांच को डॉक्टरों ने स्लाइड बनाने की बात कही है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी कृषक मंगलवार सुबह को बैलगाड़ी से खेत पर गए थे। उनके साथ में पांच साल का बेटा भी था। वह खेत पर काम करने लगे, जबकि बेटा अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसके बाद लापता हो गया तो शाम को वह थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई।
बुधवार को गांव के पश्चिम में बगीचे के पास पानी भरे गड्ढे में ग्रामीणों ने उसका शव देखा तो परिवार के लोगों को बताया। एक घंटे बाद पुलिस पहुंची। उसके मुंह पर चिपका टेप हटा दिया। हाथ बंधे थे, उसकी रस्सी खोल दी। हालांकि ग्रामीणों ने इस पर एतराज जताया।