Move to Jagran APP

Bareilly Crime : बरेली में दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या कर खेत में फेका शव

उत्तर प्रदेश के बरेली के थाना अलीगंज क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने आठ साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी और शव को खेत में फेक कर फरार हो गए।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sat, 20 Jun 2020 11:20 AM (IST)Updated: Sat, 20 Jun 2020 06:24 PM (IST)
Bareilly Crime : बरेली में दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या कर खेत में फेका शव
Bareilly Crime : बरेली में दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या कर खेत में फेका शव

बरेली, जेएनएन। Murder in Bareilly : उत्तर प्रदेश के बरेली के थाना अलीगंज क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने आठ साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी और शव को खेत में फेक कर फरार हो गए। ग्रामीणों काे बच्ची का शव सुबह लहुलुहान हालत में पड़ा मिला। मासूम अपनी तहेरी बहन की शादी में शिरकत करने आई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

loksabha election banner

अचानक गायब हुई थी बच्ची

अलीगंज क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवती की शादी थी। बारात के साथ ही घर मे काफी मेहमान थे। पास में रहने वाले चाचा का परिवार भी शादी में शामिल था। आठ साल की तहेरी बहन भी शादी में मौजूद थी। देर रात बच्ची अचानक गायब हो गई। परिजनों को पता चला तो उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका पता नही चला। रात अधिक होने के कारण परिजनों को लगा किसी रिश्तेदार के पास सो रही होगी।

खून से लथपथ मिला था शव  

सुबह गांव से दूर जंगल में बच्ची का खून में लथपथ शव दिखा। बच्ची के मुंह नाक और नाजुक अंगों से पर चोट थी और रक्तश्राव हो रहा था। बच्ची का चेहरे पर भी चोट के निशान थे, चेहरा भी सूज गया था। जहां बच्ची का शव मिला है। घटना स्थल पर बच्ची ने दरिंदों से बचने के लिए काफी संघर्ष किया। ग्राम प्रधान ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी है। सूचना के काफी देर बाद पुलिस पहुची।

घटना स्थल पहुंचे एसएसपी  

जानकारी होने पर एसएसपी शैलेश पांडेय मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वायड भी बुलाया गया। इसके साथ ही पुलिस अफसरों ने घटना स्थल का मुआयना भी किया। लोगों के अनुसार बच्ची के शरीर पर कपडे़ नहीं थे। हालांकि घटना के बाद से ग्रामीणों में भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर दहशत का माहौल व्याप्त है।

बच्ची की हत्या की गई है, शव की हालत देखकर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है। घटना किसने की इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। संसार सिंह, एसपी देहात


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.