संतान न होने पर छोटी बहन से कराया निकाह, फिर उठाया ये कदम, हैरान रह गए परिजन
संतान न होने पर महिला ने मंगलवार दोपहर फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। छोटी बहन ने जब शव लटका देखा तो परिजन हैरान रह गए।
शाजहांपुर, जेएनएन। संतान न होने पर महिला ने मंगलवार दोपहर फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। छोटी बहन ने जब शव लटका देखा तो परिजन हैरान रह गए। क्षेत्र के गुनारा गांव निवासी गुलनाज का करीब छह साल पहले इरशाद के साथ निकाह हुआ था।
लेकिन तीन साल बाद भी उनके कोई संतान नहीं हुई तो मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। इसके बाद अपनी छोटी बहन नूरजहां का निकाह अपने पति से करवा दिया। उनके दो बेटे हुए। लेकिन खुद की गोद सूनी होने की टीस बढ़ती चली गई।
मंगलवार दोपहर इरशाद किराना सेल्समैन किराने का सामान दुकानों पर पहुंचाने गया था। जबकि छोटी नूरजहां घर के बाहर किराने दुकान पर बैठी थी। इसी बीच गुलनाज ने झोपड़ी में बांस की बल्ली पर रस्सी का फंदा बनाकर लटक गई। कुछ देर बाद बहन वापस घर पहुंची तो शव लटका मिला।
परिजन से घटना की जानकारी ली गई थी लेकिन वह किसी तरह का आरोप नहीं लगा रहे थे। संतान न होने की वजह ही सामने आई है। जांच की जा रही है।धीरेंद्र सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक