Move to Jagran APP

Admission in Rohilkhand University : बरेली की लड़कियों में दिखा B.Sc से ज्यादा B.A का क्रेज, लड़कों ने भरी B.Sc की सीट

Admission in Rohilkhand University रुहेलखंड विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सत्र में प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से समाप्त हो गई है। वर्तमान में प्रवेश के आंकड़ों की बात करें तो लड़कियों का रुझान सबसे अधिक बीए तो लड़कों का बीएससी में है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Tue, 21 Sep 2021 09:22 AM (IST)Updated: Tue, 21 Sep 2021 09:22 AM (IST)
Admission in Rohilkhand University : बरेली की लड़कियों में दिखा B.Sc से ज्यादा B.A का क्रेज

बरेली, जेएनएन। Admission in Rohilkhand University : रुहेलखंड विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सत्र में प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से समाप्त हो गई है। वर्तमान में प्रवेश के आंकड़ों की बात करें तो लड़कियों का रुझान सबसे अधिक बीए तो लड़कों का बीएससी में है। बीए में सोमवार शाम सात बजे तक हुए प्रवेश के मुताबिक कुल 95,658 प्रवेश में लड़कों की संख्या 46,266 तो लड़कियों की संख्या 49,385 है। जबकि सात थर्ड जेंडर भी है। इसी प्रकार बीएससी में कुल 35,220 प्रवेश में लड़कों की संख्या 20,782 तो लड़कियों की संख्या 14,436 है। वहीं थर्ड जेंडर की संख्या दो है।

loksabha election banner

विश्वविद्यालय में हुई प्रवेश प्रक्रिया पर एक नजर 

डिग्री - पुरुष - महिला - अन्य - कुल

बीए एलएलबी (पांच वर्षीय) - 996 - 349 - 0 - 1345

बीए - 46266 - 49385 - 07 - 95658

बीकाम - 5456 - 3542 - 0 - 8998

बीकाम (कंप्यूटर) - 106 - 62 - 0 - 168

बीकाम (फाइनेंस ) - 61 - 18 - 0 - 79

बीकाम (फाइनेंसियल सर्विसेज) - 4 - 3 - 0 - 7

बीकाम (आनर्स ) - 558 - 452 - 0 - 1010

बीएससी (कंप्यूटर साइंस) - 241 - 50 - 0 - 291

बीएससी नर्सिंग - 33 - 47 - 0 - 80

बीएससी माइक्रो बायोलाजी - 53 - 89 - 0 - 142

बीएससी - 20782 - 14436 - 2 - 35220

बीएससी आनर्स - 458 - 113 - 0 - 171

बीएससी बायोटेक्नालाजी - 126 - 140 - 0 - 266

बीएससी होम साइंस - 10 - 1389 - 0 - 1399

बीएससी एजी - 2605 - 132 - 0 - 2737

बैचलर आफ फिजियोथैरेपी (बीपीटी) - 33 - 7 - 0 - 40

प्रोफेशनल कोर्स की स्थिति :

डिग्री - पुरुष - महिला - अन्य - कुल

बीबीए - 1539 - 766 - 0 - 2305

बीसीए - 942 - 195 - 0 - 1137

डिप्लोमा कोर्स की स्थिति 

डिप्लोमा कोर्स - पुरुष - महिला - अन्य - कुल

डिप्लोमा इन फैशन डिजाइन - 04 - 26 - 00 - 30

डिप्लोमा इन इंटीरियर डिजाइनर - 02 - 03 - 00 - 05

डिप्लोमा इन फोटोग्राफी - 28 - 02 - 00 - 30

संबद्ध महाविद्यालयों पर एक नजर

563 महाविद्यालय संबद्ध है विश्वविद्यालय से

56 राजकीय, एडेड

507 सेल्फ फाइनेंस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.