दुष्कर्म के बाद भाग रहे आरोपित का फूटा सिर, पीडिता के परिवार पर दर्ज कराया केस
फतेहगंज पश्चमी में दो दबंगो ने घर मे घुसकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर सुनकर भाई पहुचा तो भागने में सीढियों से गिरकर एक का आरोपित का सिर फूट गया।
बरेली, जेएनएन। फतेहगंज पश्चमी में दो दबंगो ने घर मे घुसकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर सुनकर भाई पहुचा तो भागने में सीढियों से गिरकर एक का आरोपित का सिर फूट गया। इसके बाद पुलिस ने चोटिल युवक की शिकायत पर दुष्कर्म पीड़िता के परिवार पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया।
फतेहगंज पश्चिमी की रहने वाली किशोरी 13 जुलाई की रात अपने घर के आंगन में सो रही थी। रात में उसका भाई उठा और देखा की उसकी बहन बिस्तर पर नहीं थी। उसने बहन की तलाश की तो छत पर बने कमरे से उसके चीखने की आवाज आई। जब वह वहां पहुंचा तो गांव के दो दबंग वहां पर थे जो उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे। अचानक वह लड़की के भाई को देखकर वहां से भागने लगे।
इसी बीच एक आरोपित सीढ़ी से गिर गया और चोटिल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी तरफ से शिकायत लेकर लड़की के परिवार पर जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं लड़की पक्ष तब से अधिकारियों के चक्कर काट रहा है लेकिन उनकी रिपोर्ट अब तक नहीं दर्ज की गई है। शनिवार को परिवार एसएसपी ऑफिस पहुंचा तो जांच कर कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।