Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 29 May : सावधान रहें, आज हो सकता है नुकसान, जानिये कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

Aaj Ka Rashifal 29 May आज चंद्रमा धनु राशि में गतिशील है जो कि आठवां चंद्रमा है। ज्योतिष के अनुसार आठवां चंद्रमा हानिकारक होता है लेकिन कुछ के लिए फायदेमंद भी होता है। लोहा केमिकल कपड़ा एजुकेशन प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को यह चंद्रमा लाभान्वित करेगा।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sat, 29 May 2021 08:04 AM (IST)Updated: Sat, 29 May 2021 08:04 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 29 May : सावधान रहें, आज हो सकता है नुकसान, जानिये कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक आज भूमि, लोहा, केमिकल, एजुकेशन से जुड़ा सामान खरीद सकते हैं, उन्नति दायक रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 29 May : आज चंद्रमा धनु राशि में गतिशील है, जो कि आठवां चंद्रमा है। ज्योतिष के अनुसार आठवां चंद्रमा हानिकारक होता है, लेकिन कुछ के लिए फायदेमंद भी होता है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक लोहा, केमिकल, कपड़ा, एजुकेशन, प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को यह चंद्रमा लाभान्वित करेगा। साथ ही मेष, कर्क, धनु, मकर, मीन राशि के जातकों पर भी चंद्रमा पूर्ण कृपा बरसाएगा। आज भूमि, लोहा, केमिकल, एजुकेशन से जुड़ा सामान खरीद सकते हैं, यह उन्नति दायक रहेगा। साथ ही ,रोग बढ़ने की संभावना रहेगी। प्रशासनिक तंत्र में उथल-पुथल संभव है।आर्थिक उन्नति के लिए सरसों के तेल का चौमुखा दीपक शनिदेव के सम्मुख जलाएं और शनि चालीसा का पाठ करें। रोग शांति के लिए पत्थर का सुरमा अपने ऊपर सात बार शनिदेव का नाम लेकर के उतारेंं और पीपल के वृक्ष की जड़ में गाड़ देंं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास - वैशाख मास,कृष्ण पक्ष

दिन - शनिवार

तिथि - तृतीया तिथि प्रातः 6:33 तक उपरांत चतुर्थी तिथि

नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र

योग - शुभ योग

करण - विष्टि भद्र करण प्रातः6:33 तक उपरांत बव करण

शुभ कार्य का समय

शुभ का चौघड़िया प्रातः 7:01 से 8:44 तक

चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया मध्यान्ह 12:10 से शाम 5:19 तक

लाभ का चौघड़िया रात्रि 7:09 से 8:19 तक

जानिए आज का राशिफल

मेष-आज का दिन शानदार रहेगा। काफी दिनों से जिन योजनाओं पर आप कार्य कर रहे हैं। उन्हें क्रियान्वित कर सकते हैं। , आप उन्हें सार्वजनिक कर सकते है। आज किसी अच्छी खबर के लिए तैयार रहें । नया घर खरीदने की योजना को अंतिम रूप दे सकते हैं । अपनी सकारात्मक ऊर्जा का लाभ उठायें । लेनदेन सावधानी से करें। प्रसन्न रहेंगे।

वृषभ-आपको आज किस्मत का साथ मिलेगा। दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यस्थल पर तनाव हो सकता है। किसी मित्र से मुलाकात होगी। आज का दिन व्यस्तता वाला होगा। यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें।जीवनसाथी के साथ मधुरता बढ़ेगी। निजी जानकारी देने के प्रति सचेत रहें।

मिथुन-आपमें चुनौतियों से निपटने के लिए पर्याप्त ऊर्जा है।कुछ मामलों को सुलझाने में काफी समय लगेगा। आपका किसी से विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। संतान पक्ष से शुभ सूचना मिलेगी। प्रसन्न रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। किसी कार्य से बाहर जा सकते हैं। धन लाभ होगा। भाग्य का साथ मिलेगा।

कर्क-छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। सफलता आपके साथ है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। लंबित मुद्दों का हल मिलेगा। दफ्तर में किसी से अऩबन हो सकती है। अपने व्यवहार को नियंत्रित रखें। क्रोध करने से बचें। किसी मित्र के साथ दूसरे शहर जा सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सोचसमझकर खर्च करें।

सिंह-आज आप कुछ तनावग्रस्त रहेंगे। आप कोई ऐसी चीज खरीद सकते हैं जिसकी आपको जरुरत नही है। वित्तीय स्थिति प्रभावित रहेगी।कुछ योजनाओं को शुरू कर सकते हैं। अनावश्यक खर्च न करें। बुजुर्गों का ख्याल रखें। दंपत्तियों के बीच प्यार बना रहेगा। अनजान लोगों से सतर्क रहें। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या-आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी समस्या का हल निकलने से आप काफी खुश रहेंगे। जीवन में नयापन महसूस करेंगे। पारिवारिक कार्यक्रम के सिलसिले में दूसरे शहर जा सकते हैं। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। कारोबार में प्रगति होगी। सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। दिन अच्छा बीतेगा। आज मनचाहा व्यंजन आपको खाने के लिए मिल सकता है।

तुला-आज आपको धन लाभ होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। यह आपके करियर या निजी जीवन से जुडी समस्या दूर होगी। इससे आपको भविष्य में भी इसी प्रकार के लाभ उठाने का रास्ता दिखाई देगा । आप आपका मूड बेहद अच्छा रहेगा। आपकी आशावादिता और खुशमिजाजी से सभी प्रभावित होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक-आप दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। सेहत में सुधार के लिए योग-व्यायाम को अपनाएंगे। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। किसी मित्र से बहस हो सकती है। कुंवारों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शादी तय हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा खासा समय बिता पाएंगे। कारोबार में लाभ होगा।

धनु-आपकी स्पष्टवादिता से किसी को ठेस लग सकती है। विवाहित जातकों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शाम के आयोजन में शिरकत करें। कुूंवारों के लिए जल्द ही रिश्ते की बात चल सकती है। अपने जीवनसाथी के साथ घूमने के लिए जाएंगे। कामकाज अच्छा चलेगा। तनाव दूर होगा।

मकर-दिन लाभदायक साबित होगा। आपको किसी पुरानी बीमारी से निजात मिलेगी। आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। छात्रों को लाभ होगा। कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। अनावश्यक खर्च आपके धन को कम कर सकती हैं। अपने नए काम के लिए अपने परिवार को विश्वास में लेने का सही समय है। जोखिम न लें। यात्रा करने के दौरान सावधानी बरतें।

कुंभ-अपने लक्ष्य की ओर शान्ति से बढ़ते रहें।सफलता मिलने से पहले इसकी जानकारी किसी को न दें। आज कोई करीबी शख्स आपकी मदद कर सकता है। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। बुजुर्गों को सेहत संबंधी दिक्कत हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। समय पर कार्य पूरे करेंगे। दिनचर्या में बदलाव होगा। 

मीन-कारोबार में आज अच्छा खासा लाभ होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने विचारों को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। आज आप बेहद सकारात्मक रहेंगे। जीवनसाथी के साथ प्यार बना रहेगा। आपका तनाव दूर होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.