Move to Jagran APP

Ganga Dussehra 2021 : गंगा दशहरा आज, राशि के अनुसार करेंं दान पुण्य, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Ganga Dussehra 2021 आज चंद्रमा प्रातः 746 बजे से कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गतिशील होगा। छठे भाव में चंद्रमा होने के कारण बेहद ही उन्नति कारक रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के अनुसार छठा चंद्रमा रासायनिक पदार्थ के कारोबारियों के लिए खासकर उन्नति दायक रहता है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sun, 20 Jun 2021 07:42 AM (IST)Updated: Sun, 20 Jun 2021 07:42 AM (IST)
Ganga Dussehra 2021 : गंगा दशहरा आज, राशि के अनुसार करेंं दान पुण्य, जानिए क्या कहते हैं सितारे
मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के जातकों पर चंद्रमा अपनी पूर्ण कृपा बरसाएगा।

Ganga Dussehra 2021 : आज चंद्रमा प्रातः 7:46 बजे से कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गतिशील होगा। छठे भाव में चंद्रमा होने के कारण बेहद ही उन्नति कारक रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के अनुसार छठा चंद्रमा रासायनिक पदार्थ के कारोबारियों के लिए खासकर उन्नति दायक रहता है। ऐसे में दूध, तेल आदि के कारोबारियों की चांदी रहेगी, और कॉस्मेटिक के व्यापारी भी मौज में रहेंगे। मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के जातकों पर चंद्रमा अपनी पूर्ण कृपा बरसाएगा। आज के दिन भूमि, भवन, प्रॉपर्टी खरीदना सुखदायक और उन्नति कारक रहेगा। प्रशासनिक कार्य मध्यम फलदाई होंगे। आज वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पर्व गंगा दशहरा भी है आज के दिन स्नान दान पुण्य करने से आर्थिक गतिविधियों में तेजी तो आती ही है साथ ही रोग भी समाप्त हो जाते हैं आज के दिन राशि के अनुसार दान पुण्य करना चाहिए।

loksabha election banner

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास - ज्येष्ठ मास ,शुक्ल पक्ष

दिन - रविवार

तिथि - दसवीं तिथि

नक्षत्र- चित्रा नक्षत्र

योग - परिघ योग

करण - गर करण

शुभ कार्य का समय

चर लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 7:01 से मध्यान्ह 12:12 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 1:58 से 3:43 तक

शुभम अमृत चर का चौघड़िया शाम 7:01 से रात्रि 10:58 तक

राशि के अनुसार करेंं दान

मेष- इस राशि के जातक के लिए तिल और लाल तथा सफेद रंग के कपड़े दान करना शुभ होगा।

वृष- इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न दान करना चाहिए। इससे पुण्य मिलेगा। अन्न दान के अलाना इन्हें भोजन भी करा सकते हैं।

मिथुन- अपने घर के बाहर या किसी मंदिर के बाहर पानी का प्याऊ लगवाएं। इसे निशुल्क रखें। ये आपके लिए अति शुभ होगा।

कर्क- इस राशि के जातक फलों या मिठाइयों आदि दान करें और जरूररतमंदों पर वितरण करें। शर्बत भी पिला सकते हैं।

सिंह- अनाज, फल और तांबे से बने बर्तनों का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

कन्या- आप इस दिन किसी ब्राह्मण, पुजारी या पुरोहित को फल, वस्त्र आदि का दान कर सकते हैं। गुरुजनों को दक्षिण देने से भी पुण्य मिलेगा।

तुला- किसी मंदिर के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प करें। अपनी क्षमता के अनुसार दान करें।

वृश्चिक- शरबत, अन्न और खासकर चावल का दान करना चाहिए। गरीबों को भोजन कराएं।

धनु- इस दिन बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। उनका दिल नहीं दुखाएं। फलों का दान गरीबों में करें।

मकर-काले तिल व सरसों के तेल का दान करना आपके लिए शुभ साबित होगा।

कुंभ- इस दिन शावकों को खाना खिलाएं। मंदिर में अपनी क्षमता के अनुसार रुपये-पैसे दान करें।

मीन-घर के बड़ों और गुरुजनों को उपहार दें। जरूरतमंदों को कपड़ों का दान करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.