Move to Jagran APP

भवानी सिंह के निधन से बरेली के भाजपा कुनबे में दौड़ी शोक की लहर, विधानसभा चुनाव में संभाली थी जनपद की कमान

Bhavani Shingh News भाजपा के प्रदेश सहसंगठन महामंत्री भवानी सिंह के असमय निधन पर बरेली में शोक की लहर दौड़ गई। इंटरनेट मीडिया पर भाजपा नेताओं के शोक संदेश चलने लगे। बरेली की राजनीति में भवानी सिंह की भूमिका बहुत सक्रिय रही।

By Ravi MishraEdited By: Published: Thu, 06 May 2021 08:10 AM (IST)Updated: Thu, 06 May 2021 08:10 AM (IST)
भवानी सिंह के निधन से बरेली के भाजपा कुनबे में दौड़ी शोक की लहर, विधानसभा चुनाव में संभाली थी जनपद की कमान
भवानी सिंह के निधन से बरेली के भाजपा कुनबे में दौड़ी शोक की लहर

 बरेली, जेएनएन। Bhavani Shingh News : भाजपा के प्रदेश सहसंगठन महामंत्री भवानी सिंह के असमय निधन पर बरेली में शोक की लहर दौड़ गई। इंटरनेट मीडिया पर भाजपा नेताओं के शोक संदेश चलने लगे। बरेली की राजनीति में भवानी सिंह की भूमिका बहुत सक्रिय रही। 2017 के विधानसभा चुनाव में सभी नौ विधानसभा सीटें भाजपा के प्रत्याशियों को जीत दर्ज कराने में भवानी सिंह को चाणक्य माना गया है। पूरे ब्रज क्षेत्र की 65 सीटों में से 57 पर पार्टी ने जीत दर्ज की थी। उस दौर में वह ब्रज क्षेत्र के संगठन मंत्री थे। उनके कंधों पर विधानसभा चुनाव की बागडोर सौंपी गई थी।

loksabha election banner

उन्होंने वैसे ही परिणाम दिए थे। हाल में भवानी सिंह का कद और बढ़ गया, जब उन्हें प्रदेश में सहसंगठन महामंत्री का दायित्व मिला है। भवानी सिंह का केंद्र वाराणसी दिया गया। वर्ष 2012 में आगरा के विभाग प्रचारक के रूप में कमान संभालने वाले भवानी सिंह, पंचाल क्षेत्र के गठन के बाद वहां के क्षेत्रीय संगठन मंत्री बनाए गए थे।

इसके बाद पंचाल क्षेत्र दोबारा ब्रज का हिस्सा बन गया, जिससे उनकी ब्रज में बड़े कद के साथ वापिसी हो गई। वर्ष 2016 में ब्रजक्षेत्र के संगठन मंत्री बनाया गया। उन्होंने कमान संभालने के बाद संगठन को कसा ताे कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने का कार्य भी किया।

यह दुखद है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। अच्छे इलाज के लिए उन्हें हैदराबाद भेजा गया। मैं निशब्द हूं। क्या कहूं। राजनीतिक बहुत बड़ी क्षति है। - संतोष गंगवार, केंद्रीय मंत्री

 मुझे बहुत दुख है कि भवानी सिंह जी नहीं रहे। मेरा उनसे बहुत अच्छा संपर्क बना रहा। बीमार होने के बाद से ही मुझे बहुत चिंता थी। - अरुण कुमार, शहर विधायक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.