जनसेवा एक्सप्रेस के सामने आया नीलगायों का झुंड Bareilly News
जनसेवा एक्सप्रेसके इंजन के सामने नीलगाय का झुंड आ गया। लोको पायलट ब्रेक लगाने की स्थिति में नहीं था।
By Abhishek PandeyEdited By: Published: Thu, 04 Jul 2019 12:41 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jul 2019 12:41 PM (IST)
बरेली, जेएनएन : फरीदपुर की तरफ से आ रही जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन के आगे टिसुआ स्टेशन के पास बुधवार को नीलगायों का झुंड आ गया। एक गाय की ट्रेन से कटकर मौत भी हो गई। इस कारण आधे घंटे तक ट्रेन टिसुआ स्टेशन के पास खड़ी रही। शाम करीब सवा पांच बजे जनसेवा एक्सप्रेस के इंजन के सामने नीलगाय का झुंड आ गया। लोको पायलट ब्रेक लगाने की स्थिति में नहीं था। लिहाजा एक गाय इंजन की चपेट में आ गई।
बताया जा रहा है कि नील गाय इंजन में फंस गई। जिसके बाद आगे जाकर ट्रेन को रोका गया। आधे घंटे ट्रेन टिसुआ स्टेशन के पास खड़ी रही। पहले तो यात्री समझ ही नहीं सके कि हुआ क्या है। इंजन के पास जाने पर उन्हें पूरी बात पता चली। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल को मैसेज भेजा। जिसके बाद पीछे आ रही ट्रेनों को रोक लिया गया। इंजन से नील गाय को निकालने के बाद ट्रेन को चलाया गया। जिसके बाद शाम साढ़े छह बजे ट्रेन बरेली आ सकी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें