हुनर प्रतियोगिता में अब तक 5466 पंजीकरण
बरेली, जेएनएन : जिला प्रशासन की ओर से शहर के स्कूलों में कक्षा एक से 10 तक के छात्र-छात्राओं की प्र
By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 02:48 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 02:48 AM (IST)
बरेली, जेएनएन : जिला प्रशासन की ओर से शहर के स्कूलों में कक्षा एक से 10 तक के छात्र-छात्राओं की प्रतिभा प्रदर्शन के लिए हुनर प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है। इसके तहत अब तक कक्षा 5466 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। इनमें से भी सिर्फ 2278 ने अपना आवेदन पूरा किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमर कांत सिंह ने सभी बोर्ड के स्कूलों को पत्र जारी कर छात्र-छात्राओं के ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि सभी माध्यमिक स्कूलों को कम से कम 50 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण कराना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें